विज्ञापन
This Article is From Mar 14, 2011

आदर्श सोसाइटी की फाइल से कुछ नोट शीटें गायब

यह जानकारी रक्षा मंत्री एके एंटनी ने लोकसभा को दी। उन्होंने बताया कि एक फाइल से कुछ नोट शीटें गायब पाई गई हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
New Delhi: आदर्श हाउसिंग सोसाइटी से संबंधित महाराष्ट्र सरकार के शहरी विकास विभाग की एक फाइल से कुछ नोट शीटें गायब मिली हैं और सीबीआई ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण सहित 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह जानकारी सोमवार को रक्षा मंत्री एके एंटनी ने लोकसभा को दी। उन्होंने बताया कि एक फाइल से कुछ नोट शीटें गायब पाई गई हैं। इस संबंध में कुछ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुंबई पुलिस के पास एक प्राथमिकी दर्ज है। उन्होंने अरविन्द कुमार शर्मा, श्रीमती सुमित्रा महाजन, भूदेव चौधरी, श्रीमती बोचा झांसी लक्ष्मी, बालकृष्णा खांडेराव शुक्ला, श्रीमती जयश्रीबेन पटेल और कुमारी सरोज पांडेय के सवालों के लिखित जवाब में बताया कि केन्द्रीय जांच ब्यूरो : सीबीआई : ने 15 नवंबर 2010 को प्रारंभिक मामला दर्ज किया था। 29 जनवरी 2011 को भारतीय दंड संहिता और भ्रष्टाचार निवारण कानून की विभिन्न धाराओं के तहत महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण सहित 13 लोगों के खिलाफ एक नियमित मामला दर्ज किया गया। मंत्री ने बताया कि जांच अभी जारी है, जिसके पूरा होने के बाद ही नियमों के उल्लंघन के ब्यौरों का पता लगाया जा सकता है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
आदर्श, सोसाइटी, फाइल, नोट, Adarsh, File, Papers, Notes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com