विज्ञापन
This Article is From Dec 24, 2015

कीर्ति आजाद के बाद शत्रुघ्न सिन्हा पर भी हो सकती है कार्रवाई : सूत्र

कीर्ति आजाद के बाद शत्रुघ्न सिन्हा पर भी हो सकती है कार्रवाई : सूत्र
शत्रुघ्न सिन्हा (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: कीर्ति आजाद को सस्पेंड किए जाने के बाद बीजेपी शत्रुघ्न सिन्हा पर कार्रवाई कर सकती है, लेकिन इसमें अभी वक्त लग सकता है, क्योंकि यह मामला अभी विचार के स्तर पर ही है। शत्रुघ्न सिन्हा कई बार पार्टी विरोधी बयान दे चुके हैं। हाल ही में शत्रुघ्न सिन्हा ने कीर्ति आजाद को हीरो बताते हुए उनके समर्थन में बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि डीडीसीए के मुद्दे पर कीर्ति आजाद का साथ देना चाहिए।



डीडीसी मामले पर किया था ट्वीट
डीडीसीए मामले को लेकर शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट करके अप्रत्यक्ष रूप से अरुण जेटली का इस्तीफा मांगा। सिन्हा ने लिखा कि आडवाणी की राह पर चलें जेटली। वित्त मंत्री होते हुए इस मुद्दे से राजनीतिक रूप से लड़ा जाना चाहिए कानूनी रूप से नहीं। जैसा कि हमारे प्रधानमंत्री जी ने भी कहा कि हमारे वित्त मंत्री को आडवाणी जी के उदाहरण के तौर पर काम करना चाहिए और खुद को बेदाग साबित करना चाहिए।

कीर्ति आजाद को बताया हीरो
उन्होंने ट्वीट करके कीर्ति आजाद को हीरो बताया है। उन्होंने लिखा, कीर्ति आजाद आज के हीरो हैं। अपने मित्रों से अनुरोध करता हूं कि उनका साथ दीजिए, जो भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रहे हैं।

सचिवालय में छापेमारी पर उठाया था सवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के प्रधान सचिव राजेंद्र कुमार के दफ्तर पर सीबीआई के छापेमारी की भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कड़ी निंदा की थी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा था कि मैं दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल द्वारा पीएम के खिलाफ इस्तेमाल की गई गलत भाषा को सही नहीं ठहरा रहा, लेकिन राजनीति में समय का बड़ा खेल होता है और ये समय रेड के लिए सही नहीं था। आगे उन्होंने लिखा कि मैं इस बात से हैरान हूं कि संसद सत्र के दौरान किसने छापेमारी का सुझाव दिया, जबकि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल न सिर्फ काफी लोकप्रिय हैं बल्कि जनता के चहेते भी हैं। मैं चाहूंगा कि वह लोग सही कदम उठाए जिनकी वजह से हमारी पार्टी और हमारे लोगों को शर्मिंदगी झेलनी पड़ी

बिहार चुनावों में नहीं किया था प्रचार
पटना साहिब से बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने बिहार विधानसभा चुनावों में पार्टी की ओर से प्रचार नहीं किया था। यही नहीं हार के बाद उन्होंने पार्टी पर निशाना भी साधा था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
जम्मू कश्मीर चुनाव को लेकर महिलाओं में कैसा उत्‍साह... जानें किस पार्टी के उम्‍मीदवार सबसे ज्‍यादा अमीर?
कीर्ति आजाद के बाद शत्रुघ्न सिन्हा पर भी हो सकती है कार्रवाई : सूत्र
महाराष्ट्र : एमएसआरटीसी की हड़ताल से यात्री परेशान, 96 बस डिपो पूरी तरह से बंद
Next Article
महाराष्ट्र : एमएसआरटीसी की हड़ताल से यात्री परेशान, 96 बस डिपो पूरी तरह से बंद
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com