विज्ञापन
This Article is From Mar 23, 2018

पश्चिम बंगाल से कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी और TMC के 4 उम्मीदवार जीते

राज्यसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस का समर्थन सिंघवी को था, जिन्होंने पांचवें उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था.

पश्चिम बंगाल से कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी और TMC के 4 उम्मीदवार जीते
कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी. (फाइल फोटो)
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में राज्यसभा के लिए आज हुए मतदान में कांग्रेस उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी और तृणमूल कांग्रेस के चार उम्मीदवारों को जीत हासिल हुई. पीठासीन अधिकारी जयंता कोले ने यह घोषणा की. राज्यसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस का समर्थन सिंघवी को था, जिन्होंने पांचवें उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था. कांग्रेस के पास यहां अपने उम्मीदवार को जितवाने के लिए विधानसभा में पर्याप्त संख्याबल नहीं था. उन्होंने कहा कि सिंघवी को 47 मत मिले.

यह भी पढ़ें : राज्यसभा चुनाव आज, जानें किस राज्य में कितनी सीटें, क्या है गणित

उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव जीतने वाले तृणमूल कांग्रेस के चार उम्मीदवार नदीमुल हक, सुभाशीष चक्रवर्ती, अबीर बिश्वास और शांतनु सेन हैं. कोले ने कहा कि नदीमुल हक को 52 मत मिले, सुभाशीष चक्रवर्ती को 54, अबीर विश्वास को 52 और शांतनु सेन को 51 मत मिले.

VIDEO : राज्यसभा के चुनाव इतने दिलचस्प कभी नहीं रहे


वाम समर्थित माकपा उम्मीदवार रॉबिन डे चुनाव हार गए. वह पांचवी सीट के लिए चुनाव लड़ रहे थे और उन्हें 30 मत हासिल हुए. राज्य में राज्यसभा चुनाव जीतने के लिए 49 मतों की जरूरत थी. सदन में कांग्रेस के 42 विधायक हैं. कुल 294 विधायकों में से 288 ने अपने मत का इस्तेमाल किया. दो मत अवैध करार दिए गए.

(इनपुट : भाषा)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajya Sabha Polls 2018
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com