उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ. (फाइल फोटो)
- यूपी में राज्यसभा के नतीजों पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने खुशी जताई
- सपा-बसपा पर उन्होंने जमकर निशाना साधा
- उन्होंने सपा को बताया अवसरवादी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लखनऊ:
यूपी में राज्यसभा के नतीजों पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने खुशी जताई. साथ ही उन्होंने इस मौके पर सपा-बसपा पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी बस दूसरों से ले सकती है, लेकिन दे नहीं सकती. सपा का अवसरवादी चेहरा जनता ने वर्षों से देखा है. जनता के लिए यह समझना जरूरी है. सीएम योगी ने भाजपा के सहयोगी दलों को बहुत धन्यवाद दिया. योगी ने कहा कि जिन्होंने अपनी अंतरात्मा की आवाज पर हमारे प्रत्याशियों को वोट दिया है उनको भी बहुत धन्यवाद. उन्होंने इस मौके पर पीयूष गोयल को भी धन्यवाद दिया. सीएम योगी ने साथ ही कहा कि अमित शाह के मार्गदर्शन में पार्टी यूं ही आगे बढती रहेगी.
यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव : यूपी के 'रण' में अमित शाह ने मायावती-अखिलेश यादव को पछाड़ा, 9 सीटें BJP के खाते में
राज्यसभा की 59 सीटों के चुनाव में आज 26 सीटों के लिए मतदान हुआ. बीएसपी विधायक अनिल सिंह ने मायावती को झटका देते हुए बीजेपी के पक्ष में मतदान किया. उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने 9 सीटों पर कब्जा किया है. वहीं, सपा की उम्मीदवार जया बच्चन की भी जीत हुई है. जया बच्चन को कुल 38 वोट मिले. बीएसपी के उम्मीदवार भीमराव अंबेडकर को हार मिली. वहीं बीजेपी समर्थित अनिल अग्रवाल ने 10वीं सीट पर कब्जा किया.
यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को गुजरात से लग सकता है झटका, EC ने BJP की शिकायत पर मांगी रिपोर्ट
वहीं, कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने तीन सीटों पर जीत हासिल की, जबकि विपक्षी भाजपा के खाते में एक सीट गई. तेलंगाना में तीनों सीटों पर टीआरएस के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की, जबकि झारखंड में बीजेपी को झटका, दो में से एक सीट कांग्रेस ने जीती. चुनाव आयोग ने झारखंड विकास मोर्चा के विधायक प्रकाश राम द्वारा डाले गये वोट को अमान्य घोषित करने की कांग्रेस की मांग को खारिज कर दिया.
VIDEO: राज्यसभा के चुनाव इतने दिलचस्प कभी नहीं रहे

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं