पंजाब (Punjab) में घरेलू बिजली (Electricity) की दरें 3 रुपए सस्ती करने के ऐलान के बाद आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी (CM Charanjit Singh Channi) पर निशाना साधा है. आप के पंजाब सह प्रभारी राघव चड्ढा ने प्रेस कांफ्रेस में कहा कि ड्रामेबाज चन्नी साहब पंजाब के लोगों को बरगलाने और उनकी आंखों में धूल झोंकने का काम कर रहे हैं. 4.5 साल कांग्रेस पार्टी ने पंजाब सूबे में पूर्ण बहुमत होने के बावजूद सबसे निकम्मी सरकार चलाई. इस दौरान कांग्रेस के विधायक, मंत्री और मुख्यमंत्री अपने घरों, अपने महलों से बाहर नहीं निकले और जनता का कोई काम नहीं किया.
उन्होंने कहा कि साढ़े 4 साल पंजाब के लोगों को पूरे देश में सबसे महंगी बिजली बेचकर पंजाब के लोगों को लूट कर अब चुनावों से दो-तीन महीने पहले लोगों को झूठे वादे करके और उनकी आंखों में धूल झोंकने का काम ड्रामेबाज चन्नी साहब कर रहे हैं. चन्नी साहब यह बात भली-भांति जानते हैं और कांग्रेस पार्टी के इंटरनल सर्वे भी यह बता रहे हैं कि आम आदमी पार्टी बहुत तेजी से पंजाब में आगे बढ़ रही है और हर जुबान पर एक ही नाम है कि अरविंद केजरीवाल की सरकार 2022 में पंजाब में बनानी है.
-
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
पंजाब में बिजली की दरों में 3 रुपये की कटौती, चुनावों से कुछ महीने पहले सरकार ने किया ऐलान
चड्ढा ने कहा कि केजरीवाल की फ्री बिजली गारंटी देखकर पंजाब के 30 लाख परिवार हमसे जुड़ गए हैं. इस बिजली गारंटी योजना को देखकर चन्नी साहब, जिनको मैं ड्रामेबाज चीफ मिनिस्टर कहता हूं, वह घबरा और डर गए हैं. उनको लगा अब बिजली के मुद्दे पर कुछ झूठी घोषणा की जाए और लोगों से झूठ बोला जाए. कांग्रेस इस समय देश में कई राज्यों में सरकार चला रही है और सारे राज्यों में जहां-जहां कांग्रेस की सरकारें हैं, वहां सबसे महंगी बिजली मिलती है. राजस्थान, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और पंजाब में खूब महंगी बिजली मिलती है.
उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस के विज़न में यह होता कि हमको बिजली सस्ती करनी है तो कांग्रेस सारे राज्यों में भी बिजली सस्ती करती, लेकिन कांग्रेस ने जहां चुनाव नहीं है, वहां पर बिजली सस्ती नहीं की और लोगों की जेबों पर डाका डाल रहे हैं. पंजाब में फरवरी या मार्च के महीने में चुनाव हो जाएगा तो मात्र कुछ महीनों के लिए एक चुनावी स्टंट, चुनावी जुमला चन्नी साहब ने छोड़ा है बिजली सस्ती करने का.
पंजाब के एडवोकेट जनरल एपीएस देओल ने इस्तीफा दिया, नियुक्ति का नवजोत सिद्धू कर रहे थे विरोध
उन्होंने कहा कि चन्नी साहब द्वारा की गई घोषणा सिर्फ एक चुनावी स्टंट है और जो मिला है और जो भी उन्होंने बिजली की दरों में कटौती दी है, वह 31 मार्च 2022 तक है यानी सिर्फ 5 महीनों के लिए लोगों की आंखों में धूल झोंक कर वोट लेने की कोशिश कर रहे हैं. मैं पंजाब की जनता को आगाह और होशियार करना चाहता हूं और यह कहना चाहता हूं कि ड्रामेबाज चन्नी साहब के धोखे और चुनावी स्टंट चुनावी जुमलों से बचना है.
चुनाव से पहले पंजाब सरकार ने जनता को दी राहत की 'डोज', बिजली दरों में कटौती
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं