विज्ञापन
This Article is From Mar 10, 2022

कुमार विश्वास के घर मिठाई लेकर पहुंचे 'आप' के विधायक को पुलिस ने रोका

विधायक नरेश बलियान ने कहा, कुमार विश्वास को हम रात में मिठाई, नींद की गोलियां और रक्तचाप की गोलियां देने आएंगे, हम कल सुबह भी आ सकते हैं

कुमार विश्वास के घर मिठाई लेकर पहुंचे 'आप' के विधायक को पुलिस ने रोका
आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता कुमार विश्वास (फाइल फोटो).
गाजियाबाद:

आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता कुमार विश्वास के यहां इंदिरापुरम स्थित आवास के बाहर पुलिस ने बृहस्पतिवार को पार्टी के विधायक नरेश बलियान और उनके समर्थकों को रोक दिया. अरविंद केजरीवाल के पूर्व में करीबी रहे कुमार विश्वास ने हाल ही में यह आरोप लगाकर विवाद खड़ा कर दिया था कि 'आप' के राष्ट्रीय संयोजक पंजाब चुनाव जीतने के लिए अलगाववादी तत्वों से ‘समर्थन लेने के लिए तैयार' हैं.

पुलिस द्वारा उन्हें रोकने के बाद, दिल्ली के उत्तम नगर के विधायक बलियान ने कहा कि वह विश्वास से मिलना चाहते हैं ताकि उन्हें मिठाई खिलाई जा सके क्योंकि 'आप' पंजाब में सरकार बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है.

आप नेता ने कहा, ‘‘हम यहां किसी विरोध प्रदर्शन के लिए नहीं आए हैं. अगर वह (विश्वास) इस समय यहां नहीं है, तो हम रात में उन्हें मिठाई, नींद की गोलियां और रक्तचाप की गोलियां देने आएंगे. हम कल सुबह भी आ सकते हैं.''

कुमार विश्वास पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए बलियान ने कहा कि वह सोच रहे हैं कि चुनाव नजदीक होने पर केजरीवाल के खिलाफ बयान देने के लिए आप के पूर्व नेता ने भाजपा के साथ क्या समझौता किया होगा.

शहर के पुलिस अधीक्षक (द्वितीय) ज्ञानेंद्र सिंह ने पीटीआई-भाषा को बताया कि विश्वास के आवास के पास पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
AAP, Kumar Vishwas, Punjab Election Result 2022
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com