विज्ञापन
This Article is From Sep 19, 2019

जब किरण मज़ूमदार शॉ ने उठाए ई-सिगरेट पर पाबंदी की घोषणा पर सवाल, निर्मला सीतारमण ने यह दिया जवाब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में देशभर में ई-सिगरेट के निर्माण और बिक्री पर पूरी तरह पाबंदी लगाने का फैसला किया गया था.

Also Read in
जब किरण मज़ूमदार शॉ ने उठाए ई-सिगरेट पर पाबंदी की घोषणा पर सवाल, निर्मला सीतारमण ने यह दिया जवाब
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण.
नई दिल्ली:

नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा बुधवार को ई-सिगरेट पर पाबंदी लगाए जाने की घोषणा के बाद बायोफार्मास्यूटिकल एन्टरप्राइज़ बायोकॉन की अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक (CMD) किरण मज़ूमदार शॉ ने गुटके पर भी पाबंदी की बात करते हुए सरकार को अर्थव्यवस्था को उबारने के लिए कदम उठाने की ओर ध्यान देने की सलाह दी है. उन्होंने यह भी कहा कि ई-सिगरेट पर पाबंदी की घोषणा वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण की जगह स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन की होती, तो बेहतर होता. वित्तमंत्री ने भी इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने यह घोषणा उस मंत्रिसमूह की अध्यक्ष के तौर पर की थी, जिसने इस मामले पर फैसला किया.

ई-सिगरेट साथ रखने पर भी काटनी पड़ेगी जेल और भरना होगा जुर्माना

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में देशभर में ई-सिगरेट के निर्माण और बिक्री पर पूरी तरह पाबंदी लगाने का फैसला किया गया था, जिसकी जानकारी प्रेस ब्रीफिंग में केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने दी. इसके बाद भारत के तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्मभूषण से नवाज़ी जा चुकीं किरण मज़ूमदार शॉ ने अपने वेरिफाइड ट्विटर एकाउंट पर लिखा, "वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया, ई-सिगरेट पर पाबंदी लगाई गई... क्या यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्री की ओर से नहीं दी जानी चाहिए थी...? गुटखे पर भी पाबंदी लगाए जाने के बारे में क्या विचार है...? अर्थव्यवस्था को उबारने के लिए वित्त मंत्रालय की ओर से कुछ वित्तीय कदमों की घोषणा किए जाने के बारे में क्या विचार है...?"

ई सिगरेट सेहत के लिए हानिकारक, सरकार ने लगाया बैन जानिए क्या है नुकसान और कैसे छोड़े इसकी लत

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने इसके जवाब में माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर लिखा, "किरण जी, कुछ बातें बताना चाहूंगी... वह प्रेस कॉन्फ्रेंस कैबिनेट के फैसलों की घोषणा के लिए थी... मैंने शुरुआत में ही कहा था, मैं वहां उस मंत्रिसमूह की अध्यक्ष के तौर पर मौजूद थी, जिसने इस मामले पर फैसला किया... (स्वास्थ्य मंत्री) डॉ हर्षवर्धन एक अंतरराष्ट्रीय बैठक के लिए देश से बाहर हैं..."

मोदी सरकार ने ई-सिगरेट के उत्पादन और बिक्री पर पूरी तरह बैन लगाया

उन्होंने आगे लिखा, "जहां ज़रूरत थी, वहां केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर भी मेरे साथ थे... स्वास्थ्य सचिव भी मेरे साथ थे, और उन्होंने विस्तार से जानकारी दी... जैसा आप जानती हैं, ये प्रोटोकॉल होते हैं, जो सरकारी प्रेस कॉन्फ्रेंसों में फॉलो किए जाते हैं... वित्तमंत्री के रूप में, आपने देखा होगा, मैं उन कदमों पर काम करती रहती हूं, और उनके बारे में नियमित रूप से बोलती भी हूं, जो अर्थव्यवस्था से जुड़े मामलों में हम उठाते रहे हैं..."

VIDEO: 5 की बात: ई-सिगरेट पर बैन, सिगरेट पर क्यों नहीं?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Niramala Sitharaman, Kiran Mazumdar Shaw
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com