विज्ञापन
This Article is From Aug 30, 2017

पंचकूला हिंसा मामले में 953 लोग गिरफ्तार, 56 मामले दर्ज

25 अगस्त को गुरमीत राम रहीम को पंचकूला की विशेष अदालत में साध्वी से यौन शोषण मामले में दोषी ठहराया गया था.

पंचकूला हिंसा मामले में 953 लोग गिरफ्तार, 56 मामले दर्ज
गुरमीत राम रहीम की गिरफ्तारी के बाद हरियाणा हिंसा में 36 लोगों की मौत हो गई थी.
  • हरियाणा हिंसा मामले में 900 लोग जेल भेज जा चुके हैं
  • अभी भी शिकायत करने पर FIR का दौर जारी
  • हरियाणा हिंसा में 36 लोगों की मौत हो गई थी
पंचकूला: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को रेप मामले में दोषी ठहराए जाने वाले दिन पंचकूला में हुई हिंसा मामले में 56 मामले दर्ज किए गए हैं. उत्पात मचाने, आगजनी करने, तोड़फोड़ करने और दंगे करने के आरोप में 953 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इसके अलावा अब तक 900 से अधिक लोग जेल भेजे जा चुके हैं. गिरफ्तार किए गए कुछ लोगों को जमानत तो मिली है, लेकिन उनसे पूछताछ का दौर जारी है. गिरफ्तार किए गए लोगों को अंबाला, करनाल, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र के जेलों में भेजे गए हैं. 

ये भी पढ़ें: रोहतक जेल में गिड़गिड़ाने लगा राम रहीम, कांपते हुए जज से कहा-मुझे माफ कर दीजिए....

25 अगस्त को गुरमीत राम रहीम को पंचकूला की विशेष अदालत में साध्वी से यौन शोषण मामले में दोषी ठहराया गया था. इसके बाद राम रहीम के समर्थकों ने सिरसा और पंचकूला में बड़े पैमाने पर तोड़फोड़ और हिंसा को अंजाम दिया था. हिंसा के आरोप में शिकायतें मिलने पर पुलिस अभी भी एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही में जुटी हुई है.

VIDEO:'राम रहीम के समर्थकों के उत्पात के लिए खट्टर सरकार जिम्मेदार'


राम रहीम को रेप मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद 20 साल की सजा सुनाई गई है. फिलहाल वह रोहतक जेल में बंद हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Baba Ram Rahim
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com