विज्ञापन
This Article is From Sep 22, 2017

बाबा राम रहीम की करीबी हनीप्रीत पर एक लाख का इनाम, शहर में लगे पोस्टर!

राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत की गिरफ्तारी को लेकर शहर के समाजसेवी फकीरेलाल भोजवाल कलेक्ट्रेट में धरने पर भी बैठे.

बाबा राम रहीम की करीबी हनीप्रीत पर एक लाख का इनाम, शहर में लगे पोस्टर!
बाबा राम रहीम की करीबी हनीप्रीत...
  • बाबा गुरमीत राम रहीम की करीबी रही है हनीप्रीत
  • गुरमीत की गिरफ्तारी के बाद से फरार है हनीप्रीत
  • उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दे रही है दबिश
शाहजहांपुर: शाहजहांपुर के समाजसेवी ने बलात्कार के दोषी बाबा राम रहीम की राजदार हनीप्रीत पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित करते हुए शहर में जगह-जगह उसके पोस्टर चस्पा करायें हैं. राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत की गिरफ्तारी को लेकर शहर के समाजसेवी फकीरेलाल भोजवाल कलेक्ट्रेट में धरने पर भी बैठे. वहीं, दूसरी ओर शहर में हनीप्रीत के वांटेड लिखे पोस्टर भी चस्पा कराये.

भोजवाल ने ‘भाषा’ को बताया कि भले ही राम रहीम की खास शिष्या पर पुलिस ने कोई इनाम ना घोषित किया हो लेकिन मैंने एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया है. शहर में पोस्टर लगवाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसलिए लगवाए गए हैं ताकि लोग उसका चेहरा पहचान सकें.

यह भी पढ़ें : हनीप्रीत को पकड़ने के लिए नेपाल सीमा पर तलाश तेज, आने-जाने वालों पर रखी जा रही है नजर

नगर मजिस्ट्रेट प्रकाश श्रीवास्तव का कहना है कि लोकतंत्र में कोई भी किसी विषय को लेकर धरने पर बैठ सकता है. भोजवाल द्वारा शहर में हनीप्रीत के पोस्टर चस्पा कराने की सूचना पुलिस को सूचना दे दी गई है.
VIDEO: हनीप्रीत चल रही है फरार

बलात्कार के मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को सजा सुनाये जाने के बाद से लापता उसकी मुंहबोली बेटी हनीप्रीत इंसां की हरियाणा पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है. माना जा रहा है कि वह नेपाल भाग गयी है. (भाषा)
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Baba Ram Rahim Honeypreet
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com