विज्ञापन
This Article is From May 01, 2017

हिंसक झड़प के बाद तृणमूल के सात कार्यकर्ता गोली लगने से घायल

हिंसक झड़प के बाद तृणमूल के सात कार्यकर्ता गोली लगने से घायल
प्रतीकात्मक फोटो
डायमंड हार्बर: दक्षिण 24 परगना जिले के कलहजरा में पार्टी के एक प्रतिद्वंद्वी गुट के साथ आज एक हिंसक झड़प में गोली लगने से सात तृणमूल कार्यकर्ता घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर लाठी, धारदार हथियार और पिस्तौल से हमला किया जिसमें सात लोग घायल हो गए. दो घरों को भी लूट लिया गया. इस झड़प में सभी लोगों को हाथों और पैरों में चोट आई है. उन्होंने बताया कि यह झड़प तीन दिन पहले पार्टी के अन्य लोगों द्वारा इस विरोधी गुट पर किए गए हमले का नतीजा हो सकती है. घायलों को बसंती अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस इलाके में पुलिस की एक टुकड़ी तैनात की गई है.


(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Trinmool Injured, Trinmool, West Bengal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com