विज्ञापन
This Article is From May 15, 2016

आंध्र प्रदेश के गुंटुर में निर्माण स्थल पर दीवार गिरने से सात लोगों की मौत

आंध्र प्रदेश के गुंटुर में निर्माण स्थल पर दीवार गिरने से सात लोगों की मौत
दीवार गिरने के हादसे में सात लोगों की मौत हो गई
विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश): आंध्र प्रदेश के गुंटूर शहर में एक बहुमंजिला इमारत के निर्माण स्थल पर दीवार गिरने के कारण सात लोगों की मौत हो गई जबकि एक शख्स को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह हादसा उस समय हुआ जब गुंटूर के लक्ष्मीपुरम में एक प्रस्तावित बहुमंजिला इमारत के लिए 30 फुट गहरा गड्ढा खोदा जा रहा था। हादसे के समय वहां आठ लोगों के मौजूद होने की आंशका जताई जा रही हैं।

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने अपने डेप्युटी एन चिना राजप्पा को गुंटुर रवाना होने के लिए कहा है ताकि बचाव कार्य के इतंजामात देखे जा सकें।
लेखक के बारे में
img
Agencies
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
आंध्र प्रदेश, गुंटूर, दीवार गिरी, Andhra Pradesh, Guntur, Wall Collapses
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com