मोरैना:
मध्य प्रदेश के मोरैना में बुधवार को एक स्थानीय व्यवसायी को थाने से छुड़ाने के लिए 25 से अधिक बंदूकधारियों ने हमला कर दिया। दिल्ली से इस व्यवसायी को गिरफ्तार करने गए दिल्ली पुलिस के दो सिपाहियों को इस हमले में चोटें आई हैं।
पुलिस ने आज तड़के ही शराब के व्यवसायी संजीव सिंह कसाना को उनके घर से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें दिल्ली ले जाया जाना था।
बताया जा रहा है कि गिरफ्तार व्यवसायी का छोटा भाई रघुराज सिंह कसाना भी एक स्थानीय नेता है और वह भी उन 50 बंदूकधारियों में शामिल था जो थाने में गोलीबारी कर संजीव सिंह कसाना को छुड़ा कर ले गए।
संजीव सिंह को दिल्ली में एक धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया गया था। कहा जा रहा है कि संजीव ने एक जमीन के सिलसिले में कथित रूप से एक करोड़ रुपये लिए और बाद में वह प्रोपर्टी खरीदने वाले को नहीं दी है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Morena Police Station, Sanjeev Kansana, मोरैना पुलिस थाना, थाने पर हमला, बंदूकधारियों का थाने पर हमला