विज्ञापन
This Article is From Dec 16, 2017

छत्तीसगढ़ में 5 नक्सलियों ने पुलिस के सामने किया सरेंडर

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग ने कहा कि पांचों ने कल जिला मुख्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया

Also Read in
छत्तीसगढ़ में 5 नक्सलियों ने पुलिस के सामने किया सरेंडर
फाइल फोटो
रायपुर: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में एक महिला सहित पांच नक्सलियों ने नक्सलवाद से मोहभंग होने के बाद पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग ने कहा कि पांचों ने कल जिला मुख्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया. उन्होंने कहा कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में सोंसाई कोरम (26), हिराला नेटाम (29), बीरसाई कोर्रम (24), पील्लूराम कश्यप (26) और महिला सोमारी उर्फ सोनबती कश्यप शामिल हैं.

छत्तीसगढ़ CMO की वेबसाइट हैक, पाकिस्तानी हैकर ने दी यह चेतावनी

नाग ने बताया कि ये नक्सली जिले के मरदापाल पुलिस थाना क्षेत्र के दुर्गम गांवों के रहने वाले हैं जो राजधानी से करीब 200 किलोमीटर दूर है. पुलिस अधिकारी ने कहा कि नक्सलियों ने एक बयान में कहा कि उनका नक्सल आंदोलन के ‘‘खोखली’’ विचारधारा से मोहभंग हो गया और वे राज्य सरकार की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति के प्रावधानों से प्रभावित हैं.

वीडियो : जब छत्तीसगढ़ पुलिस का उड़ा था मजाक
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chhattisgarh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com