विज्ञापन
This Article is From Dec 04, 2016

ओडिशा के पुरी जिले में समुद्र तट पर 42 फुट लंबी व्हेल मरी हुई मिली

ओडिशा के पुरी जिले में समुद्र तट पर 42 फुट लंबी व्हेल मरी हुई मिली
  • यह दुर्लभ प्रजाति की व्हेल है, जो अधिकतर प्रशांत महासागर में देखी जाती है
  • 'उसकी मौत शायद 10-15 दिन पहले ही हो चुकी थी'
  • 'पोस्टमार्टम के बाद उसकी मौत के कारणों का पता चलेगा'
भुवनेश्वर: ओडिशा के पुरी जिले के पेंथा समुद्र तट पर 42 फुट लंबी और 28 फुट चौड़ी व्हेल मृत पाई गई. वन विभाग के अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से सूचना प्राप्त करने के बाद मृत समुद्री जीव को बरामद किया.

सतपाड़ा जंगल के रेंजर अच्युतानंद दास ने कहा, 'यह व्हेल शार्क एक दुर्लभ प्रजाति है, जो ज्यादातर प्रशांत महासागर में देखी जाती है. पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा.'

उन्होंने कहा कि शव के परीक्षण के लिए पशु चिकित्सा महाविद्यालय के डॉक्टरों से अनुरोध किया गया है. दास ने बताया कि इस समुद्री स्तनपायी की मौत 10-15 दिन पहले ही हो चुकी थी और संभवत: लहरों के साथ यह तट पर आ लगी.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
इंडो-एशियन न्यूज़ सर्विस
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ओडिशा, व्हेल, पुरी, पेंथा समुद्र तट, Odisha, Whale, Puri
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com