विज्ञापन
This Article is From Oct 06, 2013

दिल्ली सुधार गृह से फरार 33 किशोरों में 14 लौटे

राष्ट्रीय राजधानी के एक सरकारी पुनर्वास केंद्र से शुक्रवार को फरार हुए कम से कम 33 किशोरों में से 14 किशोरों को पकड़कर वापस सुधार पहुंचा दिया गया है। गृह पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के एक सरकारी पुनर्वास केंद्र से शुक्रवार को फरार हुए कम से कम 33 किशोरों में से 14 किशोरों को पकड़कर वापस सुधार पहुंचा दिया गया है। गृह पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि किशोर अपराधी शनिवार को उत्तरी दिल्ली के मुखर्जी नगर स्थित सरकारी पुनर्वास केंद्र से फरार हो गए थे। पुनर्वास केंद्र में कुल 127 किशोर थे।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "उनमें से हम 14 किशोरों को दबोचने में कामयाब रहे। कम से कम 19 किशोर अभी भी फरार हैं, और हम उनकी तलाश कर रहे हैं।"

पुलिस अधिकारी ने बताया कि किशोरों ने शनिवार को देर शाम लगभग 8.30 बजे उग्र हो उठे और तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी तथा रातभर उपद्रव मचाते रहे।

अधिकारी ने बताया कि किशोर पहले रसोईघर में गए और वहां आग लगा दी। इसके बाद वे रसोई गैस सिलेंडर लेकर छत पर गए और पुलिस दल पर पथराव करना शुरू कर दिया।

पुलिस अधिकारी ने बताया, "वे सिलेंडर में आग लगा देने की धमकी दे रहे थे। हम किसी तरह रविवार की सुबह तक स्थिति पर नियंत्रण पा सके।"

अधिकारी के अनुसार, कुछ किशोरों को मजनूं का टीला स्थिति किशोर सुधार गृह से एक महीने पहले यहां लाया गया था, क्योंकि वे वहां अपने साथी किशोरों को कथित तौर पर उत्पीड़ित कर रहे थे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
दिल्ली सुधार गृह, किशोर हुए फरार, Delhi Juvenile Center
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com