विज्ञापन
This Article is From Feb 21, 2019

हिमाचल प्रदेश हिमस्खलन: 5 लापता जवानों का अब तक नहीं मिला कोई सुराग, तलाश में 250 लोग जुटे

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में चीन- भारत सीमा पर बुधवार को हिमस्खलन में सेना के छह जवानों के शहीद हो जाने की आशंका है.

सेना के जवानों समेत करीब 250 लोग फंसे हुए जवानों को ढूंढने में जुटे हैं

नई दिल्ली:

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में चीन- भारत सीमा पर बुधवार को हिमस्खलन में सेना के छह जवानों के शहीद हो जाने की आशंका है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि भारत तिब्बत सीमा पुलिस के पांच जवान भी इस हिमस्खलन में घायल हो गये. किन्नौर के उपायुक्त गोपालचंद ने बताया कि एक जवान का शव बरामद हुआ है जबकि पांच अन्य का अब तक पता नहीं चला है. सेना के जवानों समेत करीब 250 लोग फंसे हुए जवानों को ढूंढने में जुटे हैं.किन्नौर की पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने बताया कि जिस जवान का शव मिला है, उसकी पहचान हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के घुमारपुर गांव के रमेश कुमार (41) के रूप में हुई है. वह सेना की जम्मू कश्मीर राइफल्स में थे.

कश्‍मीर के कुलगाम में हिमस्खलन में सात पुलिसकर्मियों की मौत, अनंतनाग में भारी हिमपात से दो मरे

कुमार का पार्थिव शरीर अंत्यपरीक्षण के लिए पुह सिविल अस्पताल में भेजा गया है. गोपालचंद ने कहा कि चीन-भारत सीमा पर शिपकाला के समीप करीब 11 बजे यह हिमस्खलन हुआ. उन्होंने बताया कि भारत तिब्बत सीमा पुलिस के कई जवान भी हिमस्खलन में फंस गये थे. उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. 

जम्मू-कश्मीर: लद्दाख में बर्फीले तूफान के बाद तीन की मौत, 7 लोग लापता, तलाशी अभियान जारी

सेना के सूत्रों ने बताया कि 16 जवान एक क्षतिग्रस्त जलापूर्ति लाईन की मरम्मत के लिए नामागया से शिपकी ला सीमा चौकी की ओर गये थे, उसी बीच हिमस्खलन हुआ और उनमें से छह उसमें दब गये थे. उनमें से एक बाहर निकाल लिये जाने के बाद भी बच नहीं पाए. सेना के प्रवक्ता ने बताया कि जब तक आखिरी व्यक्ति को बाहर निकाल नहीं लिया जाता, तब तक तलाश एवं बचाव अभियान जारी रहेगा. सेना के जवानों समेत करीब 250 लोग फंसे हुए जवानों को ढूंढने में जुटे हैं. इस घटना की पुष्टि करते हुए रक्षा जनसंपर्क अधिकारी अमित गौड़ ने कहा कि सेना बृहस्पतिवार को आधिकारिक बयान जारी करेगी. 

 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
जम्‍मू-कश्‍मीर चुनाव : पहले चरण में किस पार्टी में कितने करोड़पति उम्‍मीदवार? जानिए कितनी है औसत संपत्ति
हिमाचल प्रदेश हिमस्खलन: 5 लापता जवानों का अब तक नहीं मिला कोई सुराग, तलाश में 250 लोग जुटे
कंगना रनौत को 'इमरजेंसी' पर राहत नहीं, 6 सितंबर को फिल्म नहीं होगी रिलीज
Next Article
कंगना रनौत को 'इमरजेंसी' पर राहत नहीं, 6 सितंबर को फिल्म नहीं होगी रिलीज
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com