विज्ञापन
This Article is From Jul 29, 2020

उत्तरी दिल्ली में लाल किला के पास 23 वर्षीय महिला से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

उत्तरी दिल्ली में लाल किला के पास एक पार्क में एक व्यक्ति ने 23 साल की महिला से कथित रूप से बलात्कार किया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

उत्तरी दिल्ली में लाल किला के पास  23 वर्षीय महिला से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
नई दिल्ली:

उत्तरी दिल्ली में लाल किला के पास एक पार्क में एक व्यक्ति ने 23 साल की महिला से कथित रूप से बलात्कार किया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने मंगलवार को बताया कि आरोपी और पीड़िता दोनों बेघर हैं और एक-दूसरे को जानते थे. उन्होंने बताया कि यह घटना शनिवार की है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि शनिवार को एक व्यक्ति ने महिला के सिर से खून बहता देख पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) को फोन किया था. पुलिस उसे अस्पताल ले गयी ,जहां उसने डॉक्टरों को अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया.

दिल्ली में नाबालिग से रेप के आरोप में 40 साल का शख्स गिरफ्तार

महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उससे बलात्कार किया और विरोध करने पर उसके सिर पर पत्थर से वार किया. उसने बताया कि आरोपी ने उसकी बेटी का अपहरण कर लिया है, हालांकि, पुलिस बाद में बच्ची को खोजने में सफल रही.

VIDEO: गुड़िया गैंगरेप केस में दोनों आरोपी दोषी करार

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rape, Delhi Police, North Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com