विज्ञापन
This Article is From Dec 05, 2014

लुधियाना में रेप की शिकायत दर्ज कराने वाली 17-वर्षीय लड़की को जलाया

लुधियाना में रेप की शिकायत दर्ज कराने वाली 17-वर्षीय लड़की को जलाया
प्रतीकात्मक चित्र
लुधियाना:

पंजाब के लुधियाना जिले में रेप की शिकायत दर्ज कराने वाली शिकार 17-वर्षीय एक लड़की को छह लोगों ने कथित रूप से जला दिया। घटना धनदारी खुर्द इलाके की है।

पुलिस ने बताया कि लड़की को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। लुधियाना के पुलिस आयुक्त प्रमोद बान ने बताया कि इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य फरार हैं।

बान ने बताया कि लड़की ने दो महीने पहले उनमें से तीन के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया था। तीनों को गिरफ्तार किया गया था और वे पिछले ही सप्ताह जमानत पर रिहा हुए थे। उन्होंने बताया कि रेप के तीनों आरोपियों सहित छह लोगों ने लड़की के घर पहुंचकर उस पर कथित रूप से मिट्टी का तेल डाला और आग लगा दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया, सभी आरोपी बिहार के रहने वाले हैं। सभी की पहचान हो गई है। उनमें से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य की तलाश जारी है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
रेप पीड़िता को जलाया, लुधियाना में लड़की को जलाया, लुधियाना रेप, Rape Victim Set On Fire, Ludhiana Girl Set On Fire, Ludhiana Rape, Girl Burnt Alive