विज्ञापन
7 years ago
नई दिल्ली:

देश गुरुवार को आजादी की वर्षगांठ मना रहा है. इस जश्न को हर्षोल्लास एवं शांति से संपन्न करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी सहित सभी राज्यों की राजधानियों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) पर दिल्ली में लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी सरकार द्वारा हाल ही में लिए गए कुछ बड़े और ऐतिहासिक फैसलों की पृष्ठभूमि में आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से लगातार छठी बार देश को संबोधित कर रहे हैं. भारी जनादेश के साथ भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाले राजग की सत्ता में वापसी के बाद प्रधानमंत्री का राष्ट्र के नाम यह पहला संबोधन है. राजधानी में बहुस्तरीय सुरक्षा की व्यवस्था की गई है. इसके तहत स्वाट कमांडो और एनएसजी स्नाइपर्स की भी तैनाती की गई है. सेना, अर्द्धसैनिक बलों और दिल्ली पुलिस के 20 हजार जवानों को तैनात किया गया है. ऐतिहासिक लालकिले के आसपास संदिग्धों की पहचान करने के लिए, पुलिस चेहरे की पहचान करने वाली तकनीक वाले कैमरों का उपयोग कर रही है. आसमान को सुरक्षित करने के लिए 'एंटी-ड्रोन डिटेक्शन सिस्टम' तैनात किया गया है. कार्यक्रम स्थल के चारों ओर लगभग 500 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जहां प्रधानमंत्री को सुनने के लिए मंत्री, नौकरशाह, विदेशी गणमान्य व्यक्ति और आम लोग इकट्ठा हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Independence Day, PM Modi, 15th August
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com