विज्ञापन
This Article is From Feb 06, 2015

#NoVIP मुहिम को मिला दिल्ली का चुनाव लड़ रहे 137 उम्मीदवारों और 15 नेताओं का साथ

नई दिल्ली:

वीआईपी कल्चर को खत्म करने वाले शपथ पत्र पर दिल्ली विधानसभा का चुनाव लड़ रहे 137 उम्मीदवारों ने दस्तख़त किए हैं। साथ ही 15 और नेताओं ने वीआईपी सुविधा न लेने की शपथ ली है। इस मुहिम को जनता का भी पूरा साथ मिल रहा है।

दरअसल, एनडीटीवी की इस खास मुहिम से लगातार लोग जुड़ रहे हैं। कई हाई-प्रोफाइल लोगों ने इस मुहिम की सराहना की है।

इसके तह शपथ लेने वालों में
-आम आदमी पार्टी के 68 उम्मीदवार और दो नेता
-बीजेपी के 26 उम्मीदवार और सात नेता
-कांग्रेस के 42 उम्मीदवार और तीन नेता
-अन्य के चार उम्मीदवार और तीन नेता

#NoVIP मुहिम पर लगातार लोग ट्विटर के ज़रिये अपनी राय दे रहे हैं। इसे आप एनडीटीवी इंडिया पर भी देख सकते हैं।

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
वीआईपी कल्चर, दिल्ली, नो वीआईपी, एनडीटीवी की नो वीआईपी मुहिम, VIP Culture, Delhi, #NoVIP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com