अब आप लोग बताएं, वे चारों श्रद्धालु किस क्रम में मंदिर पहुंचे थे...
मंदिर की दिशा में जाने वाले रास्ते पर चार श्रद्धालुओं की आपस में मुलाकात हुई, जिनके नाम रामानंद, मोहनीश, मोहित और सतीश थे...
चारों लोग आपस में कुछ इस तरह बातचीत करते हुए चल रहे थे...
रामानंद ने कहा, "आमतौर पर मैं दो सौ रुपये का चढ़ावा चढ़ाता हूं, लेकिन अगर आज मैं सतीश से पहले मंदिर पहुंच गया, तो खुशी-खुशी दोगुनी रकम चढ़ाऊंगा..."
मोहित ने कहा, "अगर मैं मंदिर पहले पहुंचा, तो छह सौ रुपये का चढ़ावा देकर परमात्मा का धन्यवाद करूंगा... अगर सबसे पहले नहीं पहुंचा तो भी चार सौ रुपये तो हमेशा की तरह चढ़ाऊंगा ही..."
सतीश ने कहा, "भाइयों, कोई भी पहले या बाद में पहुंचे, मैं तो हमेशा की तरह सिर्फ तीन सौ रुपये का ही चढ़ावा दूंगा..."
मोहनीश ने कहा, "सतीश, अगर मैं तुझसे पहले मंदिर पहुंचा, तो तीन सौ रुपये का चढ़ावा मंदिर में दूंगा, वरना कुछ भी नहीं..."
अंततः चारों अपनी-अपनी बात पर खरे उतरे, और मंदिर में कुल तेरह सौ (1300) रुपये का चढ़ावा आया...
अब क्या आप लोग मुझे बता सकते हैं कि वे चारों किस क्रम में मंदिर पहुंचे थे...

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
पहेलियां, पहेली, Paheliyaan, Paheliyan, Paheli, Riddles, Brain-teasers, मंदिर, चढ़ावा