विज्ञापन
This Article is From Oct 05, 2011

एमपी में बासी खिचड़ी खाने से 130 लोग बीमार

धार के पीथमपुर इलाके में साबुदाने की बासी खिचड़ी खाने से 130 लोग बीमार पड़ गए हैं। बीमार लोगों में 50 से ज्यादा बच्चे शामिल हैं।
भोपाल: मध्य प्रदेश के धार में 130 लोग बीमार पड़ गए हैं। बीमार लोगों में 50 से ज्यादा बच्चे शामिल हैं। धार के पीथमपुर इलाके में ये सभी लोग साबुदाने की बासी खिचड़ी खाकर बीमार पड़ गए। बताया जा रहा है कि रात में बनी खिचड़ी दिन में प्रसाद के तौर पर बांटी गई थी। शुरुआत में करीब 10 बच्चों की उल्टियां आनी शुरू हुईं और फिर मरीजों की संख्या बढ़ती गई। शिकायत के बाद भी प्रशासनिक अधिकारी मुआयना करने देरी से पहुंचे। अभी दो दिन पहले भी घार के नालछा में बासी खिचड़ी खाकर 250 लोग बीमार पड़ गए थे। इन मामलों पर प्रशासन कुछ बोलने से फिलहाल बच रहा है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
साबुदाना, खिचड़ी, बासी, 130 लोग बीमार
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com