विज्ञापन
This Article is From Jul 30, 2017

ओडिशा में आसमानी बिजली का कहर, 11 लोगों की मौत

बिजली गिरने से भद्रक में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि बालेश्वर और केंद्रपारा में तीन-तीन लोगों की मौत हो गई.

Also Read in
ओडिशा में आसमानी बिजली का कहर, 11 लोगों की मौत
प्रतीकात्मक चित्र
भुवनेश्वर: ओडिशा के भद्रक, बालेश्वर और केंद्रपारा जिलों में रविवार को बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में 11 लोगों की मौत हो गई और आठ झुलस गए. अधिकारियों ने बताया कि भद्रक में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि बालेश्वर और केंद्रपारा में तीन-तीन लोगों की मौत हो गई.
यह भी पढ़ें
यूपी-बिहार में आसमानी बिजली का कहर, 19 लोगों ने गंवाई जान

जिला आपातकालीन अधिकारी (डीईओ) राजेंद्र पांडा ने बताया कि भद्रक के चंदबाली ब्लॉक में धान के खेत में काम कर रहे तीन लोगों पर बिजली गिरने से उनकी मौत हो गई. दो अन्य लोगों की मौत ओराली गांव में हो गई. बिजली गिरने की वजह से झुलसे तीन लोगों को बासुदेवपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
यह भी पढ़ें
मध्य प्रदेश : डिंडोरी में आसमानी बिजली गिरी, 5 की मौत

बालेश्वर जिले में बिजली गिरने से धान के खेत में काम कर रहे दो लोगों की मौत हो गई. अधिकारियों ने बताया कि पेड़ के नीचे खड़े एक व्यक्ति की भी मौत बिजली गिरने से हो गई.

VIDEO : बिहार में आंधी-तूफान और बिजली गिरने से भारी तबाही
उन्होंने बताया कि बालेश्वर में बिजली गिरने की घटना में घायल हुए पांच लोगों का इलाज जिला मुख्यालय अस्पताल में चल रहा है. अधिकारियों ने बताया कि केंद्रपारा जिले में तीन लोगों की मौत हो गई.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Odisha, Lightning, Rain
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com