राजनाथ सिंह का फाइल फोटो...
- राजनाथ की सख्त हिदायत, अपने इलाक़ों में सुरक्षा-व्यवस्था को दुरुस्त करें
- ये आपकी ज़िम्मेदारी है कि चुनाव शांतिपूर्ण तरीक़े से गुज़र जाएं- राजनाथ
- पंजाब में आतंकवादी गतिवीधियां तेज़ हो रही हैं- केंद्रीय गृहमंत्री
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
हैदराबाद:
देश में जल्द पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इन्हें लेकर केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह को भी चिंता हो रही है, इसीलिए उन्होंने तीन दिवसीय वार्षिक डीजीपी..आईजीपी सम्मेलन में आए सभी आला अधिकारियों को सख़्त हिदायत दी की वो अपने इलाक़ों में सुरक्षा-व्यवस्था को दुरुस्त करें.
गृहमंत्री ने कहा कुछ लोग चुनाव प्रचार के दौरान या फिर बाहरी ताक़तें चुनाव के समय देश में गड़बड़ फैला सकती हैं, इसीलिए सुरक्षा बलों को अपनी तैयारी पूरी रखनी होगी.
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने देशभर से आए पुलिस प्रमुखों से कहा कि "ये आपकी ज़िम्मेदारी है कि चुनाव शांतिपूर्ण तरीक़े से गुज़र जाएं. हमें बाहरी अतिवादी ताक़तों पर नज़र रखनी होगी, क्योंकि लगातार ख़बरें मिल रही हैं कि पंजाब में आतंकवादी गतिवीधियां तेज़ हो रही हैं और चुनाव के दौरान ये लोग कुछ गड़बड़ी फैला सकते हैं."
उनके मुताबिक़, मणिपुर से भी ख़बरें मिल रही हैं कि शांति भंग करने के लिए कुछ तत्व काम कर रहे हैं. लिहाजा, हमें कोशिश करनी होगी कि आपसी सद्भाव ख़राब न हो.
उत्तर प्रदेश के मामले में उनका कहना है कि 'राजनीतिक दल दुष्प्रचार कर राज्य की क़ानून-व्यवस्था पर असर डालना चाहते हैं. इसे भी रोकने की जरूरत है. आप लोगों को सख़्त क़दम उठाने होंगे, ताकि चुनाव शांतिपूर्ण तरीक़े से हो सकें'.
अगले साल के प्रारंभ में पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में चुनाव होने हैं.
इस साल ये डीजीपी कॉन्फ्रेंस हैदराबाद की नेशनल पुलिस अकादमी यानी एनपीए में हो रही है और इसमें देश की सुरक्षा से जुड़े 140 आला अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
राजनाथ सिंह, डीजीपी कॉन्फ्रेंस, हैदराबाद, कानून-व्यवस्था, आगामी विधानसभा चुनाव, Rajnath Singh, DGP Conference, Hyderabad, Law & Order, Assembly Elections 2017