हैदराबाद:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के शीर्ष पुलिस अधिकारियों के वार्षिक सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार को यहां पहुंचे. शुक्रवार से शुरू हुए इस तीन दिवसीय सम्मेलन में सीमा-पार आतंकवाद, घुसपैठ और युवाओं के कट्टरपंथीकरण जैसे मुद्दों पर प्रमुख रूप से चर्चा होगी.
सरदार वल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (एसवीपीएनपीए) में रात भर ठहरने के बाद पीएम मोदी शनिवार सुबह छह बजे से एक घंटे के एक योग सत्र में हिस्सा लेंगे. देश के सभी राज्यों के पुलिस महानिदेशकों (डीजीपी) के सम्मेलन के तहत इस सत्र का आयोजन होगा.
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार दोपहर एसवीपीएनपीए में इस सम्मेलन का उद्घाटन किया. गृह राज्य मंत्री किरेन रिजीजू, हंसराज गंगाराम अहीर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल भी सम्मेलन में शिरकत करेंगे.
तेलंगाना एवं आंध्र प्रदेश के राज्यपाल ईएसएल नरसिम्हन, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव, उनके कैबिनेट सहकर्मी एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के. लक्ष्मण ने हवाई अड्डे पर पीएम मोदी का स्वागत किया.
एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया, 'योग सत्र के बाद प्रधानमंत्री शनिवार को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक शीर्ष पुलिस अधिकारियों के साथ चर्चा में हिस्सा लेंगे'. इस सम्मेलन में सीमा-पार आतंकवाद, युवाओं के कट्टरपंथीकरण और भारतीयों को आईएसआईएस जैसे पश्चिम एशियाई आतंकवादी संगठनों की तरफ आकर्षित करने की कोशिशों पर विस्तार से चर्चा होगी.
विभिन्न पुलिस बलों में खाली पड़े पदों, पुलिस बलों में सुधार, मादक पदार्थों की तस्करी और मानव तस्करी की समस्याओं पर भी सम्मेलन में गहन चर्चा होगी. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री आला पुलिस अधिकारियों से मुखातिब होंगे और आंतरिक सुरक्षा के हालात एवं पुलिसकर्मियों के विभिन्न पहलुओं के बारे में उनसे प्रतिक्रिया लेंगे.
आजादी के बाद यह तीसरा मौका है जब तीन दिवसीय यह सम्मेलन दिल्ली के बाहर आयोजित किया जा रहा है. साल 2014 में यह सम्मेलन गुवाहाटी, जबकि 2015 में गुजरात के कच्छ में हुआ था.
पुलिस महानिदेशकों (डीजीपी) और पुलिस महानिरीक्षकों (आईजी) के इस सम्मेलन का आयोजन दिल्ली के बाहर आयोजित करने का विचार सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में सत्ता संभालने के बाद सुझाया था.
राज्यों में डीजीपी रैंक के करीब 100 पुलिस अधिकारी, केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के डीजी और आईजी रैंक के अधिकारी इस सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. राजनाथ सिंह रविवार को सम्मेलन के समापन कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, हैदराबाद, डीजीपी सम्मेलन, PM Narendra Modi, Hyderabad, DGP Conference, Rajnath Singh, राजनाथ सिंह