विज्ञापन
This Article is From Sep 03, 2018

हैदराबाद : आईकिया की बिरयानी में मिला कीड़ा, पिछले महीने ही स्वीडिश कंपनी ने देश में खोला था पहला स्टोर

आईकिया (IKEA) स्टोर में एक व्यक्ति को वेज बिरयानी में कथित रुप से कीड़ा मिला. जिसके बाद बृहन हैदराबाद नगर निगम ने कंपनी को नोटिस जारी किया है.

Also Read in
हैदराबाद : आईकिया की बिरयानी में मिला कीड़ा, पिछले महीने ही स्वीडिश कंपनी ने देश में खोला था पहला स्टोर
व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर बिरयानी में कीड़ा मिलने की तस्वीरें पोस्ट की.
  • बृहन हैदराबाद नगर निगम ने कंपनी को नोटिस जारी किया
  • आईकिया पर 11500 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है
  • पिछले महीने ही आईकिया ने देश में रखा था कदम
हैदराबाद: हाल ही में हैदराबाद में खुले आईकिया (IKEA) स्टोर में एक व्यक्ति को वेज बिरयानी में कथित रुप से कीड़ा मिला. जिसके बाद बृहन हैदराबाद नगर निगम ने कंपनी को नोटिस जारी किया है. एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि नगर निकाय ने आईकिया स्टोर पर शुष्क और गीले अपशिष्टों को अलग करने और प्लास्टिक कवर के इस्तेमाल में नियमों का कथित रुप से उल्लंघन करने को लेकर 11500 रुपये का जुर्माना भी लगाया है. यह स्टोर पिछले ही महीने खुला था. स्वीडिश होम फर्निशिंग कंपनी ने देश में अभी कदम रखा है. यहां आईकिया ने 1000 सीटों वाला एक रेस्तरां भी खोला. कीड़े मिलने को ‘दुर्भाग्यपूर्ण अनुभव’ करार देते हुए आईकिया ने कहा कि वह मामले की जांच कर रहा है और सुधार के कदम उठाएगा.
 
निगम ने तब यह नोटिस जारी किया जब एक ग्राहक ने सोशल मीडिया पर आरोप लगाया कि उसे 31 अगस्त को इस स्टोर के रेस्तरां में खाने के दौरान वेज बिरयानी में कीड़ा मिला था. खाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्य अधिकारियों ने शनिवार को आईकिया स्टोर का दौरा किया और खाद्य नमूने लिए. अधिकारी ने कहा,‘‘आईकिया प्रतिनिधियों ने कहा कि वे अपनी रसोई में खाना नहीं तैयार करते है और वे नागपुर के एक स्नैक विनिर्माता से अधपक्का और फ्रोजन फूड मंगाते हैं’’. निगम के अधिकारी ने बताया कि आईकिया और स्नैक कंपनी को नोटिस जारी किये गये हैं और उससे तैयार खाने एवं उसमें इस्तेमाल किये गये अवयवों का ब्योरा सात दिन में उपलब्ध कराने को कहा है. 

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ikea, IKEA Hyderabad, IKEA Hyderabad Store
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com