विज्ञापन
This Article is From Aug 13, 2016

आंध्र प्रदेश : सिकंदराबाद में कांग्रेस नेता को मारी गोली, घटना CCTV में कैद

आंध्र प्रदेश : सिकंदराबाद में कांग्रेस नेता को मारी गोली, घटना CCTV में कैद
  • मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने कांग्रेस नेता पर छह राउंड गोलियां चलाईं
  • कांग्रेस के स्थानीय नेता यादगिरी की हालत स्थिर बनी हुई है
  • सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की गिरफ्तारी की कोशिश हो रही है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
हैदराबाद: सिकंदराबाद में शनिवार को अज्ञात हमलवारों ने गोली मारकर कांग्रेस के एक स्थानीय नेता को घायल कर दिया. पुलिस ने यह जानकारी दी. कांग्रेस के स्थानीय नेता यादगिरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है.

हमला ओल्ड बोवेनपल्ली में उस वक्त हुआ, जब मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने कांग्रेस नेता पर छह राउंड गोलियां चलाईं. उस वक्त वह अपने घर से बाहर निकल रहे थे. हमले को अंजाम देकर हमलवार फरार हो गए.

सीसीटीवी फुटेज में कांग्रेस नेता निकट के एक अस्पताल के अंदर भाग रहे हैं और हमलावर को उनका पीछा करते हुए देखा जा सकता है. इस दौरान वह हमलावरों का प्रतिरोध भी कर रहे थे. यादगिरी रियल एस्टेट व शराब कारोबारी हैं.

हैदराबाद के पुलिस आयुक्त महेंद्र रेड्डी ने घटनास्थल का दौरा किया. उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए एक विशेष दल का गठन किया गया है. पुलिस ने दो पिस्तौल बरामद किए हैं.

अस्पताल के कूड़ेदान में एक हथियार पाया गया, जबकि दूसरा हथियार यादगिरी के पास से मिला. उन्होंने हालांकि पुलिस से कहा कि पिस्तौल को उन्होंने हमलावर से छीन लिया था. रेड्डी ने कहा कि घटना के पीछे का कारण भूमि विवाद हो सकता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सिकंदराबाद, कांग्रेस, यादगिरी, कांग्रेस नेता को मारी गोली, आंध्र प्रदेश, Congress, Secunderabad, CCTV, Yadgiri
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com