विज्ञापन
This Article is From Feb 09, 2019

डॉक्टरों ने सर्जरी के दौरान महिला के पेट में छोड़ी चिमटी, तीन महीने बाद हुआ खुलासा

पुलिस ने बताया कि कथित चिकित्सा लापरवाही का मामला शुक्रवार को उस वक्त सामने आया, जब 33 वर्षीय महिला अपने पेट में दर्द महसूस करने के बाद अस्पताल गई और एक एक्स-रे करवाया.

हैदराबाद:

हैदराबाद में डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही सामने आई है. एक 33 साल की महिला की सर्जरी करते वक्त डॉक्टरों ने फोरसेप यानी चिमटी ही मरीज़ के पेट में छोड़ दी. आपको बता दें कि ये सर्जरी हैदराबाद के मशहूर निज़ाम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइसेंस में तीन महीने पहले की गई थी. उसके बाद महिला घर चली गई लेकिन लगातार पेट दर्द की शिकायत कर रही थी. उसके बाद शुक्रवार को एक्स रे करवाया तब ये तस्वीर सामने आई जो चौंकाने वाली है.

पुलिस ने बताया कि कथित चिकित्सा लापरवाही का मामला शुक्रवार को उस वक्त सामने आया, जब 33 वर्षीय महिला अपने पेट में दर्द महसूस करने के बाद अस्पताल गई और एक एक्स-रे करवाया. उन्होंने बताया कि जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डाल नुकसान पहुंचाने के आरोप में डॉक्टरों की एक टीम के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. महिला के पति ने आरोपी डॉक्‍टरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.

 

वहीं निम्‍स के डायरेक्‍टर डॉक्‍टर मनोहर ने बताया कि महिला का दोबारा ऑपरेशन कर वो चिमटी निकाल दी गई है और आंतरिक समिति इस मामले की जांच करेगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Doctor Leaves Scissors In Stomach, Hyderabad Hospital
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com