Bad Food For Back Pain: कमर का दर्द या फिर पीठ का दर्द जब परेशान करता है तो जिंदगी आम लोगों जैसी नहीं रह जाती. कमर के दर्द में तो झुकने तक में परेशानी होने लगती है. इसके साथ ही शरीर में होने वाली अकड़न आपके रोजमर्रा के काम को भी प्रभावित कर सकती है. कई बार गलत तरीके से उठने बैठने या सोने से या फिर भारी सामान उठाने या लगातार बैठने के कारण कमर का दर्द शुरू हो जाता है. ये दर्द ऐसा होता है जिसमें ना बैठे सुकून मिलता ना लेटने से राहत मिलती. ऐसे में अगर आपको कमर का दर्द है तो कई सारी चीजों को लेकर एहतियात बरतने की जरूरत होती है. खासतौर पर कमर के दर्द में आपके खानपान का भी बहुत बुरा असर पड़ता है. कई चीजें दर्द के दौरान खाने से फायदा मिलता है तो कई खाने की चीजों से आपका ट्रीटमेंट धीमा हो सकता है. तो आज हम आपको बताएंगे वो चीजें जो कमर दर्द के दौरान खाने से बचें.
कमर दर्द वालों के लिए जरूरी बात | Important Thing For People With Back Pain
1. व्हाइट ब्रेड
साबुत अनाज खाना रिफाइंड अनाज खाने से ज्यादा अच्छा होता है. सफेद ब्रेड या पिज़्ज़ा खाने की कुछ ऐसी चीज है जिसे काफी ज्यादा रिफाइंड किया जाता है. जिसके चलते आपको सूजन आ सकती है और दर्द बढ़ सकता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
2. मीठा
कमर के दर्द में मीठी चीजें सबसे ज्यादा खतरनाक साबित हो सकती हैं. मीठा न केवल सूजन को ट्रिगर कर सकता है बल्कि मीठा खाने से आपका वेट गेन भी हो सकता है. एक तरफ जहां सूजन बढ़ने से दर्द बढ़ सकता है वहीं वेट बढ़ जाने से भी पीठ या कमर का दर्द बढ़ सकता है.
3. सैचुरेटेड फैट
सैचुरेटेड फैट और ट्रांस फैट वाली चीजों को खाने से बचना चाहिए. इससे आपकी कमर दर्द की प्रॉब्लम और बढ़ सकती है. इसलिए पिज़्ज़ा, बर्गर या फ्रेंच फ्राइस से दूर रहें. खासतौर पर तब जब आप कमर दर्द की परेशानी से पीड़ित हों.
4. कार्बोनेटेड ड्रिंक
कार्बोनेटेड ड्रिंक में केमिकल मौजूद होते हैं जो आपके लिए काफी ज्यादा खतरनाक और नुकसानदायक हो सकते हैं. इसे पीने से पेट में बनने वाले एसिड की मात्रा बढ़ जाती है जिससे आपकी कमर की स्वेलिंग बढ़ सकती है और दर्द और भी ज्यादा परेशान कर सकता है.
खतरनाक है विटामिन डी की ओवरडोज! हो सकते हैं ये नुकसान
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं