World Sleep Day 2026: आज 13 मार्च को दुनिया भर में विश्व नींद दिवस (World Sleep Day 2026) मनाया जा रहा है. इस दिन का उद्देश्य लोगों को अच्छी और पर्याप्त नींद के महत्व के बारे में बताना. क्योंकि सही नींद शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी होती है. अगर आप पर्याप्त नींद नहीं लेते हैं तो शरीर को कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. आज की हमारी लाइफस्टाइल, भागदौड़ भरी जिंदगी और काम के प्रेशर की वजह से तनाव, रात में देर से सोना, सुबह जल्दी उठना आदि शामिल है. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि आखिर दोपहर में नींद क्यों आती है. अगर आपका जवाब न हैं, तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं.

विश्व नींद दिवस हर साल एक थीम के साथ मनाया जाता है. इस साल की थीम है अच्छी नींद लें, बेहतर जीवन जिएं. ये थीम इस बात पर जोर देती है कि अच्छी नींद शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए कितनी जरूरी है.
दोपहर में नींद क्यों आती है- (Why do we feel sleepy in the afternoon)
अक्सर आपने कई लोगों से सुना होगा कि दोपहर में खाना खाते ही उन्हें नींद आती है. खासकर गर्मियों के मौसम में कुछ लोगों को बहुत नींद आती है. दरअसल दोपहर में नींद आना एक सामान्य जैविक प्रक्रिया है, जो मुख्य रूप से हमारे शरीर की सर्कैडियन रिदम के कारण होती है, जो दोपहर 1 से 3 बजे के बीच ऊर्जा में गिरावट लाती है.

पावर नैप लेने का सही तरीका क्या है? (What is the right way to take a power nap)
अगर आफ ऑफिस में हैं आपको नींद आ रही है, तो आप पावर नैप ले सकते हैं. दोपहर नैप लेना सबसे सही होता है.
शाम के बाद पावर नैप लेने से बचें क्योंकि ऐसा करने से रात की नींद खराब हो सकती है.
चेयर या डेस्क पर सिर रखकर भी झपकी ली जा सकती है. बस ध्यान रहे कि गर्दन को सपोर्ट मिले.
पावर नैप लेने से क्या होता है? (What happens when you take a power nap)
1. एनर्जी- पावर नैप लेने से मानसिक और शारीरिक थकान को दूर करने में मदद मिल सकती है.
2. तनाव- पावर नैप लेने से तनाव को कम करने में मदद मिल सकती है. क्योंकि यह कोर्टिसोल (cortisol) जैसे तनाव हार्मोन को कम करने में मदद कर सकता है.
3. चिड़चिड़ापन- पावर नैप यानि छोटी झपकी से आपका मूड अच्छा हो सकता है. क्योंकि कई बार नींद की कमी से चिड़चिड़ापन बढ़ जाता है.
ये भी पढ़ें- World Kidney Day 2026: डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर कैसे चुपचाप किडनी को पहुंचाते हैं नुकसान
Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं