World Pneumonia Day 2021: कोविड महामारी की मार से हम काफी हद तक उबर चुके हैं. पर, इसका ये कतई मतलब नहीं है कि बाकी महामारी का खतरा कम हुआ है तो बाकी बीमारियों को नजरअंदाज कर दिया जाए. सर्दियों का मौसम लौट आया है. ऐसे में कई मौसमी बीमारियों का खतरा बना हुआ है. इन्हीं में से एक है निमोनिया. इसे एक ऐसा रोग माना जा सकता है जिसका सही समय पर सही इलाज न हो तो बात काफी बिगड़ सकती है. और हालात जानलेवा भी बन सकते है. ये बीमारी एक ऐसा इंफेक्शन होता है जो फेफड़ों में तेजी से फैलता है. और धीरे धीरे रोग प्रतिरोधक क्षमता को कम करता जाता है. इस बीमारी का आसान शिकार होते हैं बच्चे और बुजुर्ग. जिनका इम्यून सिस्टम वयस्कों की तुलना में थोड़ा कमजोर होता है. इन लोगों को निमोनिया के जानलेवा शिकंजे से बचाने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है.
- बच्चों या बुजुर्गों को सर्दी होते ही उसे हल्के में न लें और जल्द से जल्द उसे ठीक करने का प्रयास करें.
- सर्दियों में भरपूर लिक्विड डाइट दें. आमतौर पर सर्दियों में पानी पीने की मात्रा भी कम ही हो जाती है. ये गलती न करें. बच्चों और बुजुर्गों दोनों को पर्याप्त पानी पिलाएं.
- सर्दी के डर से फलों से दूरी न बनाएं. फलों का जूस, नारियल पानी और नीबू पानी निश्चित अंतराल में देते रहें.
- हल्की फुल्की सर्दी होने पर ही स्टीम लेने की आदत डालें.
- निमोनिया के लक्षण नजर आएं तो पर्याप्त नींद लेने दें. और भरपूर आराम भी करने दें.
- बच्चे की उम्र अगर 2 साल से कम है और बुजुर्ग 65 से ज्यादा हैं तो उन्हें टीका भी लगवाया जा सकता है.
- रोग एक से दूसरे को न लगे इसलिए छींकते-खांसते समय रूमाल का उपयोग करने की आदत डालें.
- कुछ घरेलू नुस्खों का भी इस्तेमाल जरूर करें. मसलन खाने में लहसुन, मेथी दाना, तिल के बीज जैसी वस्तुओं का सेवन करते-करवाते रहें.
- ये कुछ ऐसे उपाय हैं जिनका ध्यान रख कर आप अपने बच्चों और घर के बुजुर्गों को इस तकलीफदायक मर्ज से बचा सकते हैं.
मां-बाप की इस कमी से होता है बच्चे को थैलेसीमिया
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं