What Is Pneumonia : निमोनिया, फेफड़ों का संक्रमण (lungs infection) है. इसमें कफ (cough) या मवाद के साथ खांसी, बुखार, ठंड लगना और सांस लेने में कठिनाई हो सकती है. निमोनिया की गंभीरता हल्के से लेकर जानलेवा तक हो सकती है. यह शिशुओं, छोटे बच्चों, 65 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों और कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वालों के लिए गंभीर स्वास्थ्य स्थिति पैदा कर सकती है. ऐसे में इसके लक्षण, बचाव, कारण और उपाय के बारे में जानना जरूरी है, ताकि आप इस संक्रमित बीमारी की चपेट में आने से खुद को बचा सकें. तो चलिए आगे आर्टिकल में जानते हैं...
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
निमोनिया के लक्षण - Symptoms of pneumonia
निमोनिया के लक्षणों में ये शामिल हो सकते हैं:- सांस लेने या खांसने पर सीने में दर्द
- भ्रम (65 वर्ष और उससे अधिक उम्र के वयस्कों में)
- खांसी, जिससे कफ बन सकता है
- थकान, बुखार, पसीना आना और ठंड लगना
- सामान्य से कम शरीर का तापमान (65 वर्ष से अधिक उम्र के वयस्कों और कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले लोगों में)
- मतली, उल्टी या दस्त
निमोनिया जैसी गंभीर बीमारी वायरस, बैक्टीरिया, फंगस या अन्य जीवों से हो सकता है.
निमोनिया से बचाव - Prevention of pneumonia- निमोनिया जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए न्यूमोकोकल और फ्लू के टीके प्रभावी हो सकते हैं. इसके अलावा साबुन से नियमित रूप से हाथ धोने से कीटाणुओं के प्रसार को रोका जा सकता है.
- वहीं, अगर आप सिगरेट पीते हैं, तो इससे बचें क्योंकि ये फेफड़ों और रोग प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर कर देते हैं.
- निमोनिया से बचने के लिए आपको फलों, सब्जियों और लीन प्रोटीन से भरपूर संतुलित आहार का सेवन और पर्याप्त नींद लेना जरूरी है.
- इसके अलावा जब आप खांसते या छींकते हैं तो नाक और मुंह को ढक लीजिए. ऐसे व्यक्ति से दूर रहें जो संक्रमण से गुजर रहे हैं.
- इन बातों को ध्यान में रखकर आप निमोनिया जैसी बीमारी की चपेट में आने से बच सकते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं