विज्ञापन
This Article is From Sep 02, 2022

World Coconut Day 2022: आज है विश्व नारियल दिवस, जानिए इस बार की थीम और नारियल के बारे में सब कुछ

World Coconut Day 2022: भारत में 2 सितंबर को नारियल दिवस कोकोनट डेवलपमेंट बोर्ड (सीडीबी) के सहयोग से केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, गोवा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, उड़ीसा आदि राज्यों में मनाया जाता है.

World Coconut Day 2022: आज है विश्व नारियल दिवस, जानिए इस बार की थीम और नारियल के बारे में सब कुछ
World Coconut Day 2022: हर साल 2 सितंबर को विश्व नारियल दिवस मनाया जाता है.
  • हर साल 2 सितंबर को विश्व नारियल दिवस मनाया जाता है.
  • आखिरकार यह सबसे बेहतरीन प्राकृतिक उपहारों में से एक है.
  • विश्व नारियल दिवस हर साल एक अनूठी थीम के साथ मनाया जाता है.

World Coconut Day 2022: भारत सहित प्रमुख नारियल उत्पादक देशों में हर साल 2 सितंबर को विश्व नारियल दिवस मनाया जाता है. भोजन, फ्यूल, दवा, ब्यूटी प्रोडक्टस और कई अन्य चीजों में इसके वर्सेटाइल उपयोग के कारण नारियल के पेड़ को अक्सर 'जीवन का वृक्ष' कहा जाता है. भारत में इस दिन को नारियल विकास बोर्ड (सीडीबी) के सहयोग से केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, गोवा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, उड़ीसा आदि राज्यों में मनाया जाता है. नारियल एक पौष्टिक फल जो स्वास्थ्य के लिए कमाल के फायदों से भरा हुआ है.

आखिरकार यह सबसे बेहतरीन प्राकृतिक उपहारों में से एक है. भारत दुनिया के टॉप नारियल उत्पादक देशों में से एक है, जिसमें कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश जैसे राज्य प्रमुख योगदानकर्ता हैं.

इन 7 बड़ी बीमारियों में फायदेमंद है नारियल पानी, जानिए किन रोगों से लड़ने की ताकत बढ़ाता है

विश्व नारियल दिवस 2022 की थीम | World Coconut Day 2022 Theme

विश्व नारियल दिवस हर साल एक अनूठी थीम के साथ एशिया-प्रशांत क्षेत्र में मनाया जाता है. 2022 विश्व नारियल दिवस का विषय या कोकोनट डे की थीम "बेहतर भविष्य और जीवन के लिए नारियल उगाना" है.

कई देशों में इस दिन को जागरूकता अभियान और तकनीकी सेशन चलाकर मनाया जाता है. ये सेमिनार नारियल के उत्पादन को बढ़ाने और इसके उपयोग के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए आयोजित किए जाते हैं. कई किसान और व्यवसायी ऐसे आयोजनों में आते हैं और नारियल उत्पादन के बारे में विचारों और चिंताओं के बारे में बात करते हैं.

कब है वर्ल्ड कोकोनट डे, क्यों मनाया जाता है? जानिए नारियल दिवस के बारे में सब कुछ

नारियल के बारे में क्या जानना चाहिए? | What do you need to know about coconut?

नारियल का पेड़ ताड़ के पेड़ फैमिली का सदस्य है और जीनस कोकोस की एकमात्र जीवित प्रजाति है. शब्द "नारियल" पूरे नारियल पाम, बीज, या फल को संदर्भित कर सकता है, जो वनस्पति रूप से एक ड्रूप है.

नारियल का पेड़ न केवल भोजन, पानी और कच्चे माल जैसे फाइबर और लकड़ी प्रदान करता है, बल्कि इसके व्यावसायिक उत्पादन को बढ़ावा देने से गरीबी उन्मूलन में भी मदद मिल सकती है और पोषक तत्वों से भरपूर सस्ते फूड सोर्स उपलब्ध करा सकते हैं.

शरीर के अति कोलेस्ट्रॉल को घटाने के लिए 6 पॉपुलर डाइट प्लान, मोम की तरह पिघल जाएगा Cholesterol

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
World Coconut Day, World Coconut Day 2022, World Coconut Day 2022 Theme, Coconut Day, Coconut Day 2022, Coconut Day 2022 Celebration, Coconut Day 2022 Date
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com