Health Care Tips: गर्म मौसम की वजह से गर्मियों में पानी का सेवन स्वाभाविक रूप से अधिक होता है, लेकिन सर्दियों में हम कम पानी पीते हैं. हम में से अधिकतर लोगों को इस बात का अंदाजा भी नहीं लगता है कि वो डिहाइड्रेड हो सकते हैं. सर्दियों में डिहाइड्रेशन से कई तरह की हेल्थ प्राब्लम्स हो सकती हैं. वास्तव में, डिहाइड्रेशन फ्लू के लक्षणों को और भी खराब कर सकता है.
सर्दियों में खुद को हाइड्रेटेड रखने का लिए आपको पानी पीने का सही तरीका पता होना चाहिए. यह इस मौसम में होने वाली समस्याओं जैसे ड्राई स्किन, ड्राई मुँह, सिरदर्द आदि से बचने में मदद करेगा. हम आपसे आज कुछ टिप्स शेयर करेंगे जो आपको सर्दियों में खुद को हाइड्रेटेड रखने में मदद कर सकते हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
पेट साफ नहीं होता और लगातार बनी रहती है अपच की समस्या तो खाना शुरू कर दें ये फूड्स
सर्दियों में हाइड्रेटेड रहने में मदद करने के लिए कुछ टिप्स:
1. गर्म पानी का सेवन करें
आप ठंडे पानी की जगह हल्के गुनगुने पानी का सेवन करें. इसके अलावा आप घर की बनी स्मूदी, ग्रीन टी, दालचीनी की चाय और गर्म चॉकलेट जैसी चीजों का भी सेवन कर सकते हैं. ये आपके शरीर को गर्म रखने के साथ ही आपको हाइड्रेट रखने में भी मदद करेंगे. इसके साथ ही आप शराब का सेवन भी कम करें क्योंकि यह आपको डिहाइड्रेट करता है.
2. पानी से भरपूर चीजों का सेवन करें
इसके अलावा आप खाने की ऐसी चीजों का सेवन करें जिनमें पानी की मात्रा ज्यादा हो. अजवाइन, टमाटर और तरबूज जैसे फल और सब्जियों में पानी शामिल होता है. इसके अलावा आप सूप का भी सेवन कर सकते हैं.
3. हमेशा पानी की बोतल साथ रखें
आप काम पर जाएं या कहीं बाहर तो अपने साथ पानी की बोतल जरूर रखें. क्योंकि जब आपके पास बोतल होती है तो आपको पानी पीना याद रहता है. क्योंकि कई बार पानी लेने जाने के चक्कर में हम प्यासे रहते हुए भी पानी नहीं पीते हैं.
हार्ट हेल्थ, आंखों की रोशनी और मजबूत इम्यून सिस्टम के लिए बेहतरीन, जानें 5 फायदे
4. रिमाइंडर सेट करें
आपको यह याद दिलाने के लिए कई तरह के ऐप भी आ गए हैं जो आपको रिमाइंड करवाते हैं कि आपको कब पानी पीना चाहिए और कब खाना खाना चाहिए. ये ऐप उन लोगों के लिए बेस्ट हैं जो काम में इतना बिजी हो जाते हैं कि उनको अपने खाने पीने का होश नहीं रहता. इसके अलावा आप अपने फोन पर रिमाइंडर और अलार्म भी सेट कर सकते हैं.
Premature Menopause: क्या है, कैसे रोकें, इलाज और किन किन बातों का रखें ध्यान, जानें Expert से...
5. ड्रिंक्स को पानी से पतला करें
कई बार कुछ लोगों को फलों और सब्जियों का जूस ज्यादा गाढ़ा या मीठा लग सकता है. ऐसे में आप इसके साथ पानी या सोडा के साथ पतला कर सकते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं