मिर्ची लगते ही आप क्या करते हैं? ज्यादातर लोग तुरंत पानी पी लेते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आपकी सबसे बड़ी गलती हो सकती है? एक्सपर्ट्स के मुताबिक, मिर्च खाने के बाद पानी पीने से जलन कम होने की बजाय और बढ़ सकती है. खासकर बच्चों के मामले में यह परेशानी ज्यादा हो सकती है. आखिर मिर्च लगने पर पानी क्यों काम नहीं करता और जलन से तुरंत राहत पाने के लिए क्या खाना चाहिए? आइए जानते हैं.
मिर्ची क्यों लगती है तीखी?
मिर्च में तीखापन 'कैप्साइसिनॉइड्स' (capsaicinoids) नाम के कंपाउंड्स की फैमिली की वजह से होता है; इस परिवार में मिर्च की अलग-अलग किस्मों में कई तरह के कंपाउंड्स पाए जाते हैं, लेकिन इनमें सबसे मुख्य कंपाउंड 'कैप्साइसिन' (capsaicin) है, जो एक 'वैनिलॉइड' (vanilloid) है. जब मिर्च खाई जाती है, तो उसमें मौजूद कैप्साइसिनॉइड्स मुंह की म्यूकस मेम्ब्रेन (mucous membrane) में मौजूद एक रिसेप्टर से जुड़ जाते हैं. इसलिए इससे जलन का एहसास होता है.
मिर्च लग जाए तो क्या करें? |
|---|
| पानी न पिएं. |
| 1-2 चम्मच दही खाएं. |
| थोड़ा दूध पिएं. |
| दूध में मौजूद फैट कैप्साइसिन को हटाने में मदद करता है. |
| बच्चों को भी यही उपाय दें. |
| सिर्फ पानी पीकर जलन कम करने की कोशिश न करें. |
पानी पीने से क्यों बढ़ जाती है मिर्ची की जलन
कैप्साइसिन एक तरह का ऑयल होता है. चूंकि तेल और पानी मिलते नहीं है. पानी पीने से तेल पूरे मुंह में फैल जाता है, जिससे मिर्च और तेज लगती है.
मिर्च लगने पर क्या करें?
मिर्ची लग जाए और मुंह में जलन होने लगे तो पानी की जगह दो चम्मच दूध या एक चम्मच दही खिलाएं. इसमें मौजूद फैट कैप्साइसिन को तुरंत ही हटा देगा और आपकी जलन को शांत कर देगा. बच्चों के लिए इस बात का खास ख्याल रखें.
Also Read:
किस बीमारी की वजह से सफेद होते हैं बाल? जानें 5 बड़ी वजहें
Vitamin B12 की कमी से हैं परेशान? शाकाहारियों के लिए वरदान है ये 1 चीज, न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया नाम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं