विज्ञापन

शरीर में खून की कमी क्यों होती है? जानिए हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए क्या खाएं

क्या आप जानते हैं खून की कमी क्यों होती है, जिन लोगों को रहता है सबसे ज्यादा इसका खतरा कैसे बढ़ाएं हीमोग्लोबिन.

शरीर में खून की कमी क्यों होती है? जानिए हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए क्या खाएं
हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए क्या करें.
NDTV

अक्सर आपने कई लोगों को ये कहते हुए सुना होगा कि , थकान हो रही है, चक्कर आ रहे हैं, चेहरा पीला पड़ गया है, डॉक्टर ने कहा है खून की कमी है. दरअसल आजकल ये दिक्कत बच्चों से लेकर बड़ों तक में हो रही है. खासकर भारतीय महिलाओं में तो खून की कमी बहुत आम हो गई है. हम सोचते हैं कि खून की कमी मतलब शरीर में खून कम हो गया, लेकिन असल में इसका मतलब है हीमोग्लोबिन कम हो जाना. हीमोग्लोबिन ही वो चीज है जो हमारे खून में ऑक्सीजन को पूरे शरीर तक पहुंचाता है. जब ये कम हो जाता है, तो शरीर को ठीक से ऑक्सीजन नहीं मिलती और हम थका हुआ महसूस करते हैं. तो चलिए जानते हैं क्यों होती है खून की कमी और कैसे करें इसे दूर.

शरीर में खून की कमी क्यों होती है? 

आपको बता दें कि खून की कमी होने के कई कारण हो सकते हैं. सबसे बड़ा कारण है खाने में आयरन की कमी. हम आजकल बाहर का खाना ज्यादा खाते हैं, हरी सब्जियां, दालें कम खाते हैं. इससे शरीर को आयरन ही नहीं मिल पाता. दूसरा कारण है महिलाओं में पीरियड्स के दौरान ज्यादा ब्लीडिंग होना.  तीसरा कारण है पेट में कीड़े होना या पेट की कोई बीमारी, जिसकी वजह से खाना ठीक से पचता नहीं है और आयरन शरीर में लगता ही नहीं है. कुछ लोगों को चाय-कॉफी पीने की बहुत आदत होती है.  खाना खाने के तुरंत बाद चाय पीने से भी आयरन शरीर में नहीं लगता. इसीलिए डॉक्टर हमेशा खाने के 1 घंटे बाद ही चाय पीने को कहते हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

खून की कमी के लक्षण कैसे पहचानें? 

  • चेहरा पीला पड़ना 
  • आंखों के अंदर का हिस्सा सफेद दिखना 
  • बार-बार थकान लगना
  • थोड़ा सा काम करते ही सांस फूलना 
  • चक्कर आना 
  • बाल झड़ना
  • नाखून टूटना

हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए क्या खाएं?

हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए आपको महंगी दवाइयों की जरूरत नहीं है. आपकी किचन में ही इसका इलाज है. 

  • पालक
  • मेथी
  • सरसों का साग 
  • चुकंदर 
  • अनार
  • सेब
  • अमरूद 
  • गुड़ 
  • मूंगफली
  • काला चना
  • राजमा
  • मसूर की दाल

आयरन के साथ ये चीज खाना भी है जरूरी- 

बहुत से लोग आयरन वाली चीजें तो खाते हैं, लेकिन उनका फायदा नहीं मिलता. वजह है विटामिन सी की कमी. आयरन को शरीर में लगाने के लिए विटामिन सी चाहिए होता है. इसलिए जब भी पालक या चना खाएं, तो साथ में नींबू जरूर निचोड़ें.  खाना खाने के बाद एक आंवला या एक संतरा खा लें. इससे आयरन दोगुनी तेजी से शरीर में लगेगा.

कब डॉक्टर को दिखाना है जरूरी? 

अगर आपका हीमोग्लोबिन 8 से नीचे है, तो सिर्फ खाने से काम नहीं चलेगा. ऐसे में डॉक्टर की दवा लेनी ही पड़ेगी. अगर आपको सांस लेने में बहुत दिक्कत हो रही है, सीने में दर्द हो रहा है, या बहुत ज्यादा चक्कर आ रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं. खासकर गर्भवती महिलाएं.

ये भी पढ़ें- AQI 200 पार है तो बाहर वॉक करें या नहीं? घर में ही कैसे रहें फिट, एक्सपर्ट ने बताया आसान फॉर्मूला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Khoon Ki Kami, Khoon Ki Kami Door Karne Ka Tarika, Khoon Ki Kami Hone Par Kya Khaye, Hemoglobin, Hemoglobin Badhane Ke Upay
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com