विज्ञापन

9 साल के बच्चे पर स्टेरॉयड की ओवरडोज बनी जानलेवा, जानिए क्या है Steroid और इसके नुकसान

Gwalior Steroid Case: ग्वालियर में 9 साल के एक बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है और उसकी वजह है उसको दिए गए स्टेरॉयड. दरअसल बच्चे के पिता ने बताया कि बिना डिग्री वाले डॉक्टर ने 4 साल तक स्टेरॉयड का अत्यधिक डोज देकर बच्चे को गंभीर बीमारी की ओर धकेल दिया.

9 साल के बच्चे पर स्टेरॉयड की ओवरडोज बनी जानलेवा, जानिए क्या है Steroid और इसके नुकसान
Steroid Side Effects: स्टेरॉयड कैसे पहुंचाता है शरीर को नुकसान.

Gwalior Steroid Case: ग्वालियर में 9 साल के एक बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है और उसकी वजह है उसको दिए गए स्टेरॉयड. दरअसल बच्चे के पिता ने बताया कि बिना डिग्री वाले डॉक्टर ने 4 साल तक स्टेरॉयड का अत्यधिक डोज देकर बच्चे को गंभीर बीमारी की ओर धकेल दिया.  एम्स दिल्ली के डॉक्टरों ने बच्चे की स्थिति को “क्रिटिकल” बताया है और कुछ जांचें अमेरिका भेजी गई हैं. इस मामले के सामने आने के बाद एक बार फिर से स्टेरॉयड पर सवाल उठने लगे हैं. ऐसे मामलों में ये समझना जरूरी हो जाता है कि आखिर स्टेरॉयड होते क्या हैं और इनका ओवरडोज कितना नुकसान पहुंचा सकता है?

स्टेरॉयड क्या होते हैं? ( What is Steroid)

बता दें कि स्टेरॉयड दवाओं का एक ग्रुप होता है जो शरीर में सूजन कम करने और इम्यून सिस्टम को कंट्रोल करने के लिए दिए जाते हैं. अमूमन डॉक्टर्स इन्हें अस्थमा, एलर्जी, ऑटोइम्यून बीमारियों, स्किन प्रॉब्लम और कुछ क्रिटिकल कंडीशन्स में ही इसका इस्तेमाल करते हैं. 

स्टेरॉयड का ओवरडोज कैसे खतरनाक है?

स्टेरॉयड तभी फायदेमंद साबित होते हैं जब उनका इस्तेमाल सही बीमारी में किया जाए. उनकी सही डोज दी जाए और उनको एक सही समय तक दिया जाए. अगर इनको लंबे समय तक दिया जाता है और इसकी ज्यादा मात्रा लेने से इसके साइड इफेक्ट बेहद गंभीर हो सकते हैं:

ये भी पढ़ें: निपाह वायरस से खुद को कैसे बचाएं? सही समय पर बरतें ये सावधानी, जानें लक्षण और बचाव के उपाय

Latest and Breaking News on NDTV
  • बच्चों में ग्रोथ रुकना
  • इम्यूनिटी कमजोर होना
  • बार-बार इंफेक्शन
  • वजन का तेजी से बढ़ना
  • चेहरे और शरीर में सूजन
  • हड्डियां कमजोर होना (ऑस्टियोपोरोसिस)
  • ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर बढ़ना
  • हार्मोनल गड़बड़ी

यदि कोई लंबे समय तक स्टेरॉयड के हाई डोज लेता है तो ऐसा करने से शरीर की अपनी नैचुरल हार्मोन सिस्टम भी दब सकती है. इसके अचानक बंद करने से हालत बिगड़ सकती है, इसलिए स्टेरॉयड कभी भी खुद से शुरू या बंद नहीं करने चाहिए.

बच्चों को क्यों है ज्यादा खतरा?

बच्चों के लिए ये ज्यादा खतरनाक होता है, क्योंकि बच्चों के शरीर का विकास हो रहा होता है. ऐसे में स्टेरॉयड का गलत या ज्यादा लेने से उनके हॉर्मोन, हड्डियों और इम्यून सिस्टम पर गहरा असर पड़ सकता है.

Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Corticosteroid Side Effects, Long Term Steroid Use, Steroid Overdose Symptoms, Child Health Risk, Immunity Weak Due To Steroids
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com