विज्ञापन

मोबाइल, कंप्यूटर और टीवी स्क्रीन पर बिताते हैं ज्यादा समय, तो गर्मियों में आंखों को सेहतमंद रखने के लिए अपनाएं ये उपाय

Eyes Care Tips: आंखें हमारे शरीर का अभिन्न अंग हैं. लेकिन आज के इस डिजिटल युग में स्क्रीन टाइम ज्यादा होने के चलते आंखों से जुड़ी समस्याएं काफी देखी जा रही हैं. अगर आप भी अपनी आंखों को सेहतमंद रखना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल में बताए उपाय अपना सकते हैं.

मोबाइल, कंप्यूटर और टीवी स्क्रीन पर बिताते हैं ज्यादा समय, तो गर्मियों में आंखों को सेहतमंद रखने के लिए अपनाएं ये उपाय
Eyes Care Tips: गर्मियों में आंखों को सेहतमंद कैसे रखें.

डिजिटल युग में मोबाइल, कंप्यूटर और टीवी स्क्रीन पर बढ़ती निर्भरता के साथ गर्मियों का तेज तापमान आंखों के लिए बड़ा खतरा बन गया है. लंबे समय तक धूप में रहना, तेज रोशनी और स्क्रीन की चमक से आंखों में जलन, सूखापन, सिरदर्द और धुंधलापन जैसी समस्याएं आम हो गई हैं. ऐसे में आंखों की सेहत का खास ध्यान रखना जरूरी है. ये छोटे-छोटे उपाय स्क्रीन पर ज्यादा समय बिताने वाले छात्रों और ऑफिस कर्मचारियों के लिए बहुत फायदेमंद हैं. गर्मियों में धूप और गर्म हवा से आंखें प्रभावित होती हैं, इसलिए इन आदतों को अपनाकर आंखों को स्वस्थ रखा जा सकता है.

भारत सरकार का आयुष मंत्रालय गर्मियों में आंखों को स्वस्थ रखने के लिए कुछ सबसे आसान और प्रभावी तरीका बताता है. जैसे आई पामिंग, 20-20-20 का नियम. इस नियम के मुताबिक, हर 20 मिनट में काम से ब्रेक लें, अपनी नजर स्क्रीन से हटाकर 20 फीट (लगभग 6 मीटर) दूर किसी वस्तु को 20 सेकंड तक देखें. यह छोटा-सा अभ्यास आंखों की मांसपेशियों को आराम देता है, फोकस बदलने से तनाव कम होता है और आंखों की थकान दूर होती है. 

Latest and Breaking News on NDTV

आंखों को सेहतमंद रखने के लिए क्या करें-

1. पॉमिंग-

आंखों की देखभाल के अन्य आसान उपाय भी हैं, जैसे पॉमिंग करना. इसके लिए रोज सुबह-शाम 2-3 मिनट दोनों हथेलियों को रगड़कर गर्म करें और बंद आंखों पर रखें. इससे आंखों को गहरा आराम मिलता है.

2. त्राटक-

त्राटक का अभ्यास भी फायदेमंद है. इसके लिए मोमबत्ती की लौ या किसी काले बिंदु पर बिना पलक झपकाए कुछ सेकंड तक देखें, फिर आंखें बंद कर लें. इससे ध्यान की क्षमता भी बढ़ती है. 

Latest and Breaking News on NDTV

3. आंखों की एक्सरसाइज-

आंखों की एक्सरसाइज करना भी गर्मियों में आंखों को विशेष तौर पर राहत देता है. आंखों को ऊपर-नीचे, दाएं-बाएं और गोल-गोल घुमाएं. पास और दूर की वस्तुओं पर फोकस बदलें.

4. पानी के छींटे-

साथ ही बेहद आसान उपाय है पानी के छींटे आंखों पर मारना. इसके लिए बाहर से आने या काम से छोटा ब्रेक लेकर समय-समय पर आंखों पर ठंडे पानी के छींटे दें. स्क्रीन टाइम कम करें, अच्छी रोशनी में काम करें और रोजाना पर्याप्त नींद लें.

ये भी पढ़ें- मैं ये 8 चीज़ें रोज़ाना लेता हूं, ताकि मैं 46 की उम्र में भी एनर्जेटिक, फिट और हेल्दी रह सकूं- फिटनेस ट्रेनर

फेफड़ों का कैंसर कितने तरह का होता है? लंग कैंसर के प्रकार

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Eyes Care Tips, Eyes Health Tips, If You Spend Too Much Time Staring At Your Mobile Computer Or TV Screens Then Try These Tips To Keep Your Eyes Healthy In Summer
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com