- हड्डियों में कमजोरी पोषक तत्वों की कमी से होती है.
- इन पोषक तत्वों के सेवन से दूर होगी कमी!
- जानें क्या खाने से मजबूत होंगी हड्डियां.
How To Make Bones Strong:: हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए विटामिन, कैल्शियम और पोटेशियम के साथ-साथ कई पोषक तत्वों की जरूरत होती है. कई लोग हड्डियों की कमजोरी की वजह से परेशान रहते हैं. सर्दियों (Winter) में यह परेशानी और भी बढ़ जाती है. हड्डियों की मजबूती (Bone Firming) के लिए शरीर में पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम (Calcium) होना जरूरी है. हड्डियां कमजोर क्यों होती हैं? (Why Are Bones Weak) हड्डियां कमजोर होने के कारण (Causes) कई हो सकते हैं. ये तो आप भी जानते होंगे कि शरीर मे कैल्शियम की आपूर्ती करने के लिए आपको दूध पीना चाहिए. लेकिन, क्या सिर्फ दूध पीने से कैल्शियम की कमी (Calcium Deficiency) दूर हो सकती है. यह वह फूड हैं जो उन लोगों के काफी काम आ सकते हैं जो दूध पीना पसंद नहीं करते हैं. हम यहां बता रहे हैं उन पोषक तत्वों के बारे में जो हड्डियों के लिए जरूरी होते हैं. इन पोषक तत्वों को इनसे भरपूर फूड्स का सेवन करने से लिया जा सकता है.
1. विटामिन डी (Vitamin D)
विटामिन डी वसा में घुलनशील विटामिन का समूह है, जो शरीर में कैल्शियम तथा फॉस्फेट की मात्रा को बढ़ाता है। विटामिन डी कमी से आलस, थकावट हड्डियों की कमजोरी हो सकती है. सूरज की किरणें विटामिन डी का सबसे अच्छा स्रोत है, लेकिन जो लोग हमेशा घरों में बंद रहते हैं, उन्हें पर्याप्त धूप नहीं मिल पाती और उनका शरीर उचित मात्रा में विटामिन डी का निर्माण नहीं कर पाता है. साथ ही दूध, अंडे, चिकन, मछलियां जैसे सॉलमन, टुना, मैकेरल, सार्डिन भी विटामिन डी के अच्छे स्रोत हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
सर्दी-जुकाम से फास्ट रिलीफ के लिए कारगर है प्याज का यह घरेलू उपाय, इन 4 तरीकों से करें उपयोग
Bone Health: विटामिन डी की कमी से भी हड्डियां कमजोर हो सकती हैं2. कैल्शियम (Calcium)
कैल्शियम हमारे शरीर में सबसे अधिक मात्रा में पाया जाने वाला तत्व है. हड्डियों के स्वास्थ्य के लिये उचित मात्रा में कैल्शियम का सेवन जरूरी है. कैल्शियम के लिए आप दूध और दूध से बनी चीजों का सेवन कर सकते हैं. इसके साथ ही हरी पत्तेदार सब्जियां आपको कैल्शियम और आयरन दोनों ही देने में मदद करती है. अगर आप नॉन-वेज खाते हैं तो आपके लिए मछली भी अच्छा विकल्प है. साबुत अनाज, केले, सार्डिनेस, सालमन, बादाम, ब्रेड, टोफू और पनीर कैल्शियम के अच्छे स्रोत हैं.
गठिया से परेशान लोगों को आज से ही नहीं खानी चाहिए ये 6 चीजें, शरीर में बढ़ सकता है यूरिक एसिड!
3. मैग्नीशियम (Magnesium)
मैग्नीशियम कमी से हड्डियां तो कमजोर हो ही सकती हैं साथ ही अनिद्रा, सिरदर्द और डिप्रेशन की समस्या हो सकती हैं. हड्डियों की कमजोरी बचने के लिए मैग्नीशियम बहुत जरूरी है. पालक, चुकंदर, टमाटर, आलू, शकरकंद और किशमिश नियमित रूप से खाएं क्योंकि इनमें भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम पाया जाता है, जिनसे हड्डियां मजबूत हो सकती हैं.
Bone Health: मैग्नीशियम हड्डियों के लिए काफी जरूरी होता है.4. पोटैशियम (Potassium)
जो लोग पर्याप्त मात्रा में पोटैशियम का सेवन करते हैं, उनकी हड्डियों की सेहत बेहतर रहती है. केला पोटैशियम का अच्छा स्रोत है. पोटैशियम के लिए आप अपने आहार में जड़ यानी कंद-मूल शामिल करें. इनमें शकरकंद, आलू छिलके के साथ सहित अच्छा विकल्प है. इसके अलावा दूध या दूध से बनी चीजें भी आप आहार में शामिल कर सकते हैं.
हेल्थ की और खबरों के लिए जुड़े रहिए
इम्यूनिटी बढ़ाने तक ही सीमित नहीं हैं काली मिर्च के फायदे, जानें इस मसाले के 21 स्वास्थ्य लाभ!
डायबिटीज में हाई ब्लड शुगर लेवल को घटाने के लिए रामबाण है करेला, जल्दी घाव भरने में भी है जबरदस्त!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं