Uric Acid Control Tips: यूरिक एसिड शरीर में बनने वाला एक अपशिष्ट उत्पाद है जो प्यूरीन के टूटने से बनता है. आज के समय में यूरिक एसिड की समस्या काफी देखी जाती है. शरीर में यूरिक एसिड के बढ़ने से कई समस्याएं परेशान कर सकती हैं. आपको बता दें कि यूरिक एसिड शरीर में बनने वाला एक नेचुरल बायोप्रोडक्ट है जो प्यूरीन को तोड़ता है. अमूमन यूरिक एसिड यूरिन के जरिए शरीर से बाहर निकल जाता है. लेकिन परेशानी तब आती है जब यह शरीर में जमा होने लगता है और बाहर नहीं निकल पाता है. जिस वजह से जोड़ों में दर्द और सूजन जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं. अगर आप भी अपने शरीर में बढ़े हुए यूरिक एसिड को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो जान लें क्या खाएं और क्या नहीं.
यूरिक एसिड में क्या नहीं खाएं- (Uric Acid Ko Kam Karen ke Liye Kya Nahi Khaye)
1. लाल मीट-
अगर आप शरीर में बढ़े हुए यूरिक एसिड को कम करना चाहते हैं, तो आप लाल मीट ऑर्गन मीट से दूरी बना लें. क्योंकि इनके सेवन से यूरिक एसिड बढ़ सकता है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
ये भी पढ़ें- क्या वाकई गलत थी हमारे दादा-दादी की डाइट और क्या आपको इसमें अब बदलाव करना चाहिए, डॉक्टर से जानें सब कुछ

Photo Credit: Pexels
2. सीफूड-
हाई यूरिक एसिड (High Uric Acid) के कारण गाउट की दिक्कत भी हो जाती है. गाउट होने पर पैर के अंगूठे में सूजन नजर आने लगती है. अगर आप भी ऐसी समस्या से परेशान हैं, तो भूलकर भी सीफूड का सेवन ना करें नहीं तो ये समस्या और बढ़ सकती है.
3. सोयाबीन-
सोयाबीन को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि सोयाबीन हाई यूरिक एसिड को बढ़ाने का काम कर सकती है.
यूरिक एसिड कम करने के लिए क्या खाएं- (Uric Acid Ko Control Karen ke Liye Kya Khaye)
1. चेरी-
चेरी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो यूरिक एसिड को कम करने में मदद कर सकते हैं. इसे आप नाश्ते में या दिन के किसी भी समय खा सकते हैं.
2. ग्रीन टी-
ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो शरीर में सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं. यूरिक एसिड में ग्रीन टी पी सकते हैं.
3. पानी-
अगर आप शरीर में बढ़े हुए यूरिक एसिड को कम करना चाहते हैं, तो ज्यादा से ज्यादा मात्रा में पानी का सेवन करें.
महिलाओं के लिए अनचाही प्रेग्नेंसी रोकने का सबसे सही और प्रभावी तरीका क्या है? डॉक्टर से जानिए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं