विज्ञापन

गर्मियों में अचानक क्यों होने लगती है गले में खराश, हल्का बुखार और खांसी? क्या है समर कोल्ड और साइनस की सूजन

Why You Sick in Summer: अगर आप भी आजकल गले में खराश और खांसी से परेशान हैं, तो आप अकेले नहीं हैं. गर्मियां शुरू होते ही ये दिक्कतें बहुत से लोगों को होती हैं. आइए जानते हैं ऐसा क्यों होता है और इससे कैसे बचें.

गर्मियों में अचानक क्यों होने लगती है गले में खराश, हल्का बुखार और खांसी? क्या है समर कोल्ड और साइनस की सूजन
Summer Cold Causes: गर्मियों में होने वाला जुकाम सामान्य सर्दी से थोड़ा अलग होता है.

Summer Cold Causes: गर्मी का मौसम आते ही हम आमतौर पर ठंडक और राहत की उम्मीद करते हैं, लेकिन इन दिनों एक अलग ही समस्या लोगों को परेशान कर रही है. कई लोग गले में खराश, हल्का बुखार, नाक बंद और खांसी जैसे लक्षणों से जूझ रहे हैं, जबकि यह मौसम आमतौर पर सर्दी-जुकाम का नहीं माना जाता. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर गर्मियों में ये लक्षण क्यों बढ़ रहे हैं? क्या यह साधारण वायरल इंफेक्शन है या फिर साइनस की सूजन का असर? दरअसल, हमारी रोजाना की कुछ आदतें और मौसम में अचानक बदलाव इस समस्या को जन्म दे रहे हैं. अगर समय रहते इसे समझ लिया जाए, तो बड़ी परेशानी से बचा जा सकता है.

क्या है गर्मियों का जुकाम और साइनस की सूजन?

गर्मियों में होने वाला जुकाम सामान्य सर्दी से थोड़ा अलग होता है. इसे अक्सर समर कोल्ड कहा जाता है, जिसमें गले में खराश, हल्की खांसी, सिर भारी लगना और कभी-कभी हल्का बुखार भी शामिल होता है.

साइनस की सूजन (Sinusitis) तब होती है जब नाक के आसपास की हवा से भरी जगहों में सूजन आ जाती है. इससे नाक बंद होना, सिर दर्द, चेहरे में भारीपन और गले में म्यूकस गिरने जैसी समस्या हो सकती है.

ये भी पढ़ें: लू लगने के ये 5 संकेत न करें नजरअंदाज! हीटस्ट्रोक से खुद को कैसे बचाएं?

क्यों बढ़ रही है यह समस्या?

1. AC और बाहर की गर्मी का अंतर

दिनभर तेज धूप और फिर अचानक ठंडे AC में बैठना शरीर के तापमान को इंबैलेंस कर देता है. इससे इम्यून सिस्टम कमजोर पड़ सकता है.

2. ज्यादा ठंडी चीजों का सेवन

बार-बार ठंडा पानी, आइसक्रीम या कोल्ड ड्रिंक्स लेने से गले की सेंसिटिव परत पर असर पड़ता है, जिससे खराश और खांसी शुरू हो सकती है.

3. धूल और प्रदूषण

गर्मियों में धूल ज्यादा उड़ती है, जो एलर्जी और साइनस की सूजन को बढ़ावा देती है. ये भी गले में खराश और खांसी का एक कारण है.

ये भी पढ़ें: धूप से आते ही सीधा नहा लेते हैं? ये आदत चुपचाप कैसे पहुंचाती है आपके शरीर को नुकसान

4. शरीर में पानी की कमी

गर्मियों में डिहाइड्रेशन की समस्या देखने को मिलती है. डिहाइड्रेशन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है, जिससे संक्रमण जल्दी पकड़ लेता है.

5. वायरल संक्रमण

मौसम बदलने पर वायरस भी सक्रिय हो जाते हैं, जिससे बहुत से लोगों में हल्का बुखार और खांसी जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

किन लक्षणों को नजरअंदाज न करें?

  • लगातार गले में खराश
  • 2-3 दिन तक हल्का बुखार
  • नाक बंद या बहना
  • सिर दर्द या चेहरे में भारीपन
  • सूखी या बलगम वाली खांसी

अगर ये लक्षण लंबे समय तक बने रहें, तो यह साइनस की समस्या का संकेत हो सकता है.

ये भी पढ़ें: मैंने 1 महीना रोज सुबह खाए चिया सीड्स, 3 बड़ी दिक्कतें ऐसे गायब हुईं कि मैं खुद हैरान रह गया!

इन लक्षणों से कैसे पाएं राहत?

1. गुनगुना पानी और भाप लें: गुनगुना पानी पीने और भाप लेने से गले को राहत मिलती है और नाक खुलती है.

2. ठंडी चीजों से दूरी बनाएं: कुछ दिनों के लिए कोल्ड ड्रिंक्स और आइसक्रीम से परहेज करें.

3. हाइड्रेटेड रहें: दिनभर पर्याप्त पानी पिएं ताकि शरीर मजबूत बना रहे.

4. हल्का और पौष्टिक खाना खाएं: सूप, खिचड़ी और हर्बल ड्रिंक्स जैसे विकल्प बेहतर रहते हैं.

5. आराम करें: शरीर को पर्याप्त आराम देना भी जरूरी है ताकि वह जल्दी रिकवर कर सके.

Latest and Breaking News on NDTV

किन आदतों को तुरंत बदलें?

  • पसीने में तुरंत AC या कूलर के सामने न बैठें.
  • बहुत ज्यादा ठंडा पानी एकदम से न पिएं.
  • देर रात तक जागने की आदत कम करें.
  • बाहर से आकर तुरंत ठंडी चीजें न लें.

गर्मियों में होने वाला जुकाम और साइनस की समस्या कोई मामूली बात नहीं है, बल्कि यह आपकी रोजाना की आदतों का नतीजा हो सकती है. अगर आप समय रहते अपने लाइफस्टाइल और खानपान में बदलाव कर लें, तो इन समस्याओं से आसानी से बच सकते हैं.

ये भी पढ़ें:

दवा से कम नहीं कच्चा पपीता, इन 5 लोगों को जरूर करना चाहिए सेवन

गर्मियों में रोज 1 गिलास पी लें ये सस्ता सा शरबत, आस-पास भी नहीं फटकेंगी ये 6 समस्याएं

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com