Colorectal Cancer In Hindi: अमेरिकन एसोसिएशन फॉर कैंसर रिसर्च हर साल मार्च महीने में ‘कोलोरेक्टल कैंसर जागरूकता माह' मनाता है. इसके तहत लोगों को कोलोरेक्टल कैंसर के बारे में जागरूक किया जाता है. उन्हें बताया जाता है कि इसके शुरुआती लक्षण क्या हो सकते हैं और इसके लक्षण दिखने पर फौरन क्या कदम उठाना चाहिए. इस बीमारी के बारे में फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट के डॉ. (प्रो.) अमित जावेद और सी.के. बिरला अस्पताल के डॉ. नीरज गोयल दोनों ही विशेषज्ञों का कहना है कि धूम्रपान और अनियमित जीवनशैली कोलोरेक्टल कैंसर का बड़ा कारण बन रही है. डॉ. गोयल ने बताया कि सिगरेट के धुएं में 70 से ज्यादा ऐसे जहरीले तत्व होते हैं, जो डीएनए को नुकसान पहुंचाते हैं और कोशिकाओं को कैंसर की ओर ले जाते हैं. धूम्रपान से शरीर में सूजन और तनाव बढ़ता है, जिससे ट्यूमर बनने का खतरा 18-30 प्रतिशत तक बढ़ जाता है. जितना ज्यादा और लंबे समय तक धूम्रपान करें, खतरा उतना ही बढ़ता है. धूम्रपान छोड़ने के बाद भी यह जोखिम कई साल तक बना रहता है.
डॉ. जावेद ने कहा कि खराब खान-पान भी इस बीमारी को न्योता देता है. कम फाइबर, ज्यादा रेड मीट, प्रोसेस्ड फूड और शराब का सेवन इसके खतरे को कई गुना बढ़ा देता है. युवाओं में भी यह बीमारी बढ़ रही है, जिसके पीछे मोटापा, तनाव और कम व्यायाम जैसे कारण हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- काली किशमिश या पीली किशमिश खाने में कौन सी है ज्यादा फायदेमंद?
इसके लक्षणों के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि पेट दर्द, मल में खून, मल त्याग की आदतों में बदलाव, कमजोरी, थकान और अचानक वजन घटना इसके शुरुआती संकेत हो सकते हैं. अगर ये लक्षण दो सप्ताह से ज्यादा रहें, तो तुरंत डॉक्टर से मिलें.
डॉ. गोयल ने सलाह दी कि धूम्रपान छोड़ना और नियमित कोलोनोस्कोपी कराना इस बीमारी से बचने के सबसे जरूरी कदम हैं. संतुलित आहार और व्यायाम भी खतरे को कम करते हैं.
डॉ. जावेद के अनुसार, 50 की उम्र के बाद स्क्रीनिंग जरूरी है, क्योंकि इस उम्र में जोखिम बढ़ता है. समय पर पहचान हो तो सर्जरी, कीमोथेरेपी और रोबोटिक तकनीकों से इलाज आसान और प्रभावी होता है. विशेषज्ञों का कहना है कि पेट की खराबी, जैसे कब्ज या बार-बार सूजन भी आंतों को नुकसान पहुंचा सकती है. सही खान-पान और पानी पीने की आदत से इसे ठीक रखा जा सकता है.
भारत में लॉन्च हुई मोटापा दूर करने की दवा Mounjaro, जानें इसकी कीमत, खुराक और सबकुछ | Motapa Kaise Kam Kare | Read
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं