Side effects of smoking: धूम्रपान करना सेहत के लिए हानिकारक है. ये चेतावनी आप अक्सर ही सुनते और पढ़ते रहते हैं. लेकिन ज्यादातर लोगों का मानना है कि धूम्रपान करना केवल फेफड़ों के लिए नुकसानदायक होता है. लेकिन आपको बता दें कि धूम्रपान (Smoking side effects) का बुरा प्रभाव केवल आपके लंग्स पर ही नहीं पड़ता बल्कि स्मोकिंग कई और तरह से भी आपके स्वास्थ्य के लिए घातक साबित हो सकती है. धूम्रपान करने से होने वाले साइड इफेक्ट्स के बारे में जानने के लिए हमने डॉ. पुनीत गुप्ता (अध्यक्ष, कैंसर विभाग, एशियन अस्पताल) से बातचीत की. आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा.
स्वास्थ्य के लिए धूम्रपान के दुष्प्रभाव (Side effects of smoking for health)
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
हृदय रोगों का खतरा बढ़ता है:
धूम्रपान करने से आपके हार्ट पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है. स्मोकिंग आपके पूरे कार्डियोवस्कुलर सिस्टम को हानि पहुंचाती है. दरअसल तम्बाकू में मौजूद निकोटीन, रक्त वाहिकाओं पर प्रेशर को बढ़ाने का काम करती है. जिससे ब्लड सर्कुलेशन प्रॉपर तरीके से नहीं हो पाता है और धीरे-धीरे पेरिफिरल आर्टरी डिजीज जैसी दिक्कतें सामने आने लगती हैं. इसके साथ ही धूम्रपान करने से हाई ब्लड प्रेशर का रिस्क भी बना रहता है, जो हृदय रोगों के होने की खास वजहों में शामिल है.
त्वचा पर पड़ता है नकारात्मक असर
स्मोकिंग त्वचा संबंधित दिक्कतों को बढ़ाने का काम भी करती है. बता दें कि तम्बाकू के धुएं में हानिकारक पदार्थ मौजूद होते हैं, जो स्किन के स्ट्रक्चर में निगेटिव चेंजेस ला सकते हैं. कई स्टडी के मुताबिक स्मोकिंग करने से स्क्वैमस सेल कार्सिनोमा यानी स्किन कैंसर होने का रिस्क बना रहता है. इतना ही नहीं धूम्रपान करने से नाखूनों में फंगल इंफेक्शन होने का खतरा भी रहता है. तो वहीं तम्बाकू में मौजूद निकोटिन बालों की हेल्थ पर भी नकारात्मक असर डाल सकता है और बालों के टूटने-झड़ने और बालों के सफेद होने की वजह भी बन सकता है.
प्रजनन क्षमता पर होता है निगेटिव इफेक्ट्स:
धूम्रपान करने से प्रजनन क्षमता पर भी निगेटिव इफेक्ट्स हो सकते हैं. तम्बाकू में मौजूद निकोटीन पुरुषों व महिलाओं के जननांगों में ब्लड सर्कुलेशन को इफेक्ट्स कर सकता है. जिससे पुरुषों में यौन शक्ति की कमी हो सकती है, तो वहीं महिलाओं में तमाम तरह की यौन सम्बन्धी दिक्कतें हो सकती हैं. कुछ अध्ययनों के अनुसार स्मोकिंग मेल और फीमेल दोनों में सेक्स हार्मोन के लेवल को गिरा सकती और यौन इच्छा में कमी की वजह भी बन सकती है.
World No Tobacco Day: कैंसर ही नहीं, तंबाकू सेवन से होती हैं ये जानलेवा बीमारियां
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं