विज्ञापन
This Article is From Oct 09, 2025

बलगम से नहीं अब सांस से लगेगा टीबी की बीमारी का पता, बैज्ञानिकों ने बनाया नया डिवाइज

Tuberculosis Test: कई बार मरीज बलगम निकालने में असमर्थ होते हैं या खांसी इतनी नहीं होती कि बलगम निकल सके. ऐसे में बीमारी का पता लगाना बहुत मुश्किल हो जाता है. इस समस्या का समाधान निकालने के लिए वैज्ञानिकों ने नई तकनीक विकसित की है.

बलगम से नहीं अब सांस से लगेगा टीबी की बीमारी का पता, बैज्ञानिकों ने बनाया नया डिवाइज
यह स्टडी स्वीडन के कारोलिंस्का इंस्टिट्यूट के वैज्ञानिकों ने किया है.

Tuberculosis Diagnosis: वैज्ञानिकों ने एक नया उपकरण विकसित किया है जो सांस के जरिए निकलने वाली हवा में मौजूद ट्यूबरकुलोसिस (टीबी) के बैक्टीरिया के डीएनए को पहचान सकता है. टीबी एक खतरनाक बीमारी है जो हवा के माध्यम से फैलती है और इलाज समय पर न होने पर जानलेवा भी हो सकती है. आमतौर पर टीबी की जांच के लिए मरीज से बलगम का सैम्पल लिया जाता है, लेकिन कई बार मरीज बलगम निकालने में असमर्थ होते हैं या खांसी इतनी नहीं होती कि बलगम निकल सके. ऐसे में बीमारी का पता लगाना बहुत मुश्किल हो जाता है. इस समस्या का समाधान निकालने के लिए वैज्ञानिकों ने सांस से निकलने वाली हवा में मौजूद छोटे-छोटे कणों (एरोसोल) में टीबी के डीएनए की जांच करने वाला उपकरण तैयार किया है.

ये भी पढ़ें: इस पत्ते का पानी पीने से होगा दिमाग तेज और रात में आएगी गहरी नींद! बस जान लीजिए इस्तेमाल करने का तरीका

सांस की हवा से टीबी का पता कैसे चलेगा?

ओपन फोरम इन्फेक्शियस डिजीज में प्रकाशित यह शोध स्वीडन के कारोलिंस्का इंस्टिट्यूट के वैज्ञानिकों ने किया है. उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में 137 वयस्क मरीजों पर इस उपकरण का परीक्षण किया. इस उपकरण का नाम टीबी हॉटस्पॉट डिटेक्टर (टीएचओआर) है. यह इलेक्ट्रोस्टैटिक तकनीक के जरिए सांस में मौजूद एरोसोल को इकट्ठा करता है. इसके बाद इन नमूनों की जांच उसी तरह की जाती है, जैसा कि बलगम के नमूने में बैक्टीरिया खोजने के लिए की जाती है. इस जांच को एक्सपर्ट एमटीबी/आरआईएफ अल्ट्रा तकनीक कहा जाता है.

शोध में पता चला कि जिन मरीजों की बलगम जांच पॉजिटिव थी, उनमें से करीब 47 प्रतिशत में सांस की हवा से भी टीबी का डीएनए पाया गया. वहीं, जिन मरीजों के बलगम में बैक्टीरिया की मात्रा ज्यादा थी, उनके सांस के नमूनों में टीबी की पहचान की संवेदनशीलता बढ़कर 57 प्रतिशत हो गई. इस जांच में सही पहचान करने की क्षमता 77 प्रतिशत पाई गई.

ये भी पढ़ें: दिन में एक बार दूध में तुलसी के बीज मिलाकर पीना वरदान से कम नहीं, फायदे जानकर रोज पीना शुरू कर देंगे

सांस की हवा से टीबी का पता लगना आसान

शोध में यह भी पता चला कि पुरुष जिनके बलगम में बैक्टीरिया ज्यादा थे, उनमें हवा से टीबी का पता लगना ज्यादा आसान था. इसके विपरीत जिन मरीजों को बुखार था, उनमें सांस की हवा से टीबी का पता लगना थोड़ा मुश्किल था.

कारोलिंस्का इंस्टिट्यूट के ग्लोबल पब्लिक हेल्थ विभाग के शोधकर्ता जय अचर ने कहा, ''यह खोज टीबी के संक्रमण और फैलाव को समझने की दिशा में एक बड़ा कदम है। खासकर उस स्थिति में, जहां बलगम लेना मुश्किल होता है। यह नया तरीका संक्रमण का पता जल्दी लगाने में मदद करेगा। इससे टीबी के मरीजों को समय पर इलाज मिल सकेगा और बीमारी के फैलाव को रोका जा सकेगा."

दिल की बीमार‍ियां कैसे होंगी दूर, बता रहे जाने-माने पद्मभूषण डॉक्‍टर TS Kler

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
TB Detection Through Breath, New Device To Detect Tuberculosis, Tuberculosis Diagnosis, Breath-based TB Test, Non-invasive TB Diagnosis, TB Test Without Sputum, Tuberculosis Breath Sensor, Scientists Develop TB Breath Test, How Scientists Detect TB Through Breathing, Breath-based Tuberculosis Test Device
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com