Late Puberty in Boys: लड़कियों की तरह लड़कों को भी किशोर अवस्था में कई बदलावों से गुजरना पड़ता है. जिस तरह प्यूबर्टी की एज लड़कियों में आती है, उसी तरह से लड़कों में भी प्यूबर्टी के संकेत नजर आने लगते हैं. फर्क केवल इतना है कि मेजर शारीरिक बदलाव और पीरियड्स की वजह से लड़कियों की प्यूबर्टी की एज हमेशा कंसर्न का विषय रहा है. जबकि लड़कों में प्यूबर्टी की तरफ खास ध्यान नहीं जा पाता. पर आपको ये जानकर आश्चर्य होगा कि लड़कों में भी लड़कियों की तरह अर्ली प्यूबर्टी और लेट प्यूबर्टी होती है. एनडीटीवी ने इस बारे में सेक्सुअल हेल्थ एक्सपर्ट डॉक्टर निधि झा से खास चर्चा की और जाना कि लड़कों में लेट प्यूबर्टी क्यों होती है.
लड़कों में लेट प्यूबर्टी के कारण | Late Puberty In Boys
हर रोज 1 गाजर का कर लीजिए सेवन, फिर देखिए कमाल
लेट प्यूबर्टी के कारण
डॉ. निधि झा के मुताबिक लड़कों में भी लेट प्यूबर्टी हो सकती है और अर्ली प्यूबर्टी भी हो सकती है. लेट प्यूबर्टी के लिए कई कारण हो सकते हैं. डॉ. निधि झा ने कहा कि कॉन्स्टीट्यूशनल कारण सबसे बड़ा रीजन होता है. जो लेट प्यूबर्टी या डिलेड प्यूबर्टी के लिए खतरनाक होता है. कॉन्स्टिट्यूशनल कारण को हम आसान भाषा में ऐसे समझ सकते हैं कि ये काफी हद तक फैमिली पर निर्भर करता है. अगर पिता की हाइट कम है और मदर की हाइट भी कम है तो ये प्यूबर्टी लेट हो सकती है. क्योंकि शरीर का बीएमआई यानी कि बॉडी मास इंडेक्स भी कम ही होगा. लेट प्यूबर्टी का कारण अगर यही है तो ये ज्यादा चिंताजनक नहीं होता है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हार्मोन भी हो सकते हैं वजह
डॉ. निधि झा का कहना है कि कुछ केसेज में हार्मोन्स का असंतुलन या उन का कम होना भी लेट प्यूबर्टी की वजह हो सकता है. इसके अलावा की जेनेटिक डिसऑर्डर की वजह से भी प्यूबर्टी लेट हो सकती है. डॉ. निधि झा ने सलाह दी कि अगर लेट प्यूबर्टी का कारण जेनेटिक यानी कि कॉन्स्टीट्यूशनल नहीं है तो समय रहते डॉक्टर से संपर्क करने लेना जरूरी होता है.
क्या आईपिल लेने के बाद कोई महिला गर्भवती हो सकती है? यहां जानें गर्भनिरोधन के बेस्ट तरीके...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं