विज्ञापन

Neelbadi Ke Fayde: फल, पत्तियां, जड़… सब हैं दवा! जानिए इस चमत्कारी झाड़ी के बारे में

Neel Badi Ke Fayde: प्रकृति ने हमें ऐसे कई पेड़-पौधे दिए हैं, जो स्वास्थ्य के लिए रामबाण साबित होते हैं. इन्हीं में से एक है नीलबड़ी, जो दिखने में जामुन की तरह होती है, लेकिन इसमें मौजूद औषधीय गुण शरीर को कई तरह के लाभ पहुंचा सकते हैं.

Neelbadi Ke Fayde: फल, पत्तियां, जड़… सब हैं दवा! जानिए इस चमत्कारी झाड़ी के बारे में
Neel Badi Khane Ke Fayde
IANS

Neel Badi Ke Fayde: प्रकृति ने हमें ऐसे कई पेड़-पौधे दिए हैं, जो स्वास्थ्य के लिए रामबाण साबित होते हैं. इन्हीं में से एक है नीलबड़ी (Neel Badi), जो दिखने में जामुन (Jamun) की तरह होती है, लेकिन इसमें मौजूद औषधीय गुण (Medicinal Properties) शरीर को कई तरह के लाभ पहुंचा सकते हैं. यह एक औषधीय झाड़ीनुमा पौधा है, जिसके फल, जड़ और पत्तियों का उपयोग कई तरह की बीमारियों के इलाज के लिए किया जाता है. इसकी शाखाएं पीली और भूरी होती हैं. वहीं, इसकी पत्तियां हरी, अंडाकार (Oval) या आयताकार (Rectangle) होती हैं, जिनकी लंबाई 3-5 सेमी और चौड़ाई 2-3 सेमी होती है. फूलों के बाद इसमें छोटे-छोटे गोल फल लगते हैं, जो 4-6 मिमी के होते हैं. ये फल पहले हरे होते हैं और पकने पर नीले-काले हो जाते हैं, जिनमें बैंगनी गूदा और 8-15 छोटे त्रिकोणीय बीज होते हैं. इसके ताजे या सूखे भागों को अर्क बनाकर इस्तेमाल किया जाता है.

दक्षिण एशिया में पाई जाती हैं ये जड़ी बुटियां

यह विशेष रूप से दक्षिण एशिया (South Asia) में पाया जाता है, जो सूजन-रोधी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है. इसका वैज्ञानिक नाम 'फिलैंथस रेटिकुलैटस' (Phyllanthus reticulatus) है और वैज्ञानिक अध्ययनों ने भी इसके एंटीवायरल (Antiviral), एंटीमाइक्रोबियल (Antimicrobial) और सूजन-रोधी (Anti- inflammatory) गुणों की पुष्टि की है.

Latest and Breaking News on NDTV

यह भी पढ़ें: Lemon Pepper Masala Recipe: बेकार समझकर फेंक देते हैं नींबू के छिलके, तो आज ही कर दें बंद, इनसे घर पर ही तैयार करें 'लेमन पेप्पर मसाला'

स्किन से लेकर लिवर तक, सबके लिए फायदेमंद

आयुर्वेद में नीलबड़ी को कफ और वात दोष को शांत करने वाली एक शक्तिशाली जड़ी-बूटी माना गया है. उनके अनुसार, यह मुख्य रूप से लिवर के स्वास्थ्य, बालों की देखभाल, चर्म रोगों (Skin Diseases) और दर्द निवारक (Pain Killer) के रूप में कारगर है. इसके काढ़े से लिवर विषैले पदार्थों से मुक्त होता है और पत्तियां सफेद बालों को काला करने में मदद करती हैं.

सुश्रुत संहिता (Shushruta Samhita) के अनुसार, नीलबड़ी को अधोभागहर-गण (विरेचक) में शामिल किया गया है, जो मुख्य रूप से कफ-पित्त विकारों के इलाज में उपयोग किया जाता है. यह पाइल्स, पेट से संबंधित समस्याएं, बीमारियों और वात के उपचार में फायदेमंद है.

वहीं, इसके पत्ते बालों के लिए भी लाभकारी हैं. कहा जाता है कि ताजे पत्तों का रस या पेस्ट नारियल तेल के साथ लगाने से बाल काले, मजबूत और घने होते हैं, तथा सफेद बालों की समस्या कम होती है.

Watch Video: Fatty Liver: लिवर में फैट जमा होने का कारण क्या है? डॉक्टर ने बताया

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com