Teeth Whitening Home Remedy: दांतों का पीलापन और धब्बे एक आम समस्या है जिससे कई लोग परेशान रहते हैं. हालांकि आप डेली ब्रश करते हैं, लेकिन सालों से दांतों पर जमी पीली परत सिर्फ ब्रश करने से ही साफ नहीं हो पाती है. दांतों का पीलापन हटाने के उपाय के तौर पर लोग कई घरेलू उपाय अपनाते हैं, लेकिन कुछ ज्यादा फायदा देखने को नहीं मिलता है. ऐसे में ऐसा कौन सा चमत्कारिक घरेलू नुस्खा है जो पीले दांतों को चमकदार बनाने में मदद कर सकता है. अगर आप अभी भी दांतों का पीलापन कैसे दूर करें, दांत सफेद करने का उपाय, पीले दांतों को सफेद करने के उपाय तलाश रहे हैं, तो एक घलेलू नुस्खा बहुत मददगार हो सकता है, वह है मुलेठी पाउडर और दही का मिश्रण. यह मिश्रण न केवल दांतों को सफेद करने में मदद करता है, बल्कि दांतों और मसूड़ों की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है. यहां जानिए कैसे मुलेठी पाउडर और दही का उपयोग करके दांतों के दांग धब्बों को साफ किया जा सकता है.
सफेद दांतों के लिए मुलेठी और दही के फायदे | Benefits of Liquorice And Curd For White Teeth
मुलेठी (लिकोरिस) का पाउडर और दही का उपयोग दांतों को सफेद और चमकदार बनाने के लिए एक पुरानी और प्राकृतिक विधि मानी जाती है. इस घरेलू उपाय में मौजूद तत्व न केवल दांतों की सफेदी बढ़ा सकते हैं, बल्कि मुंह की सेहत को भी सुधारते हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
यह भी पढ़ें: पालक से भी ज्यादा आयरन होता है इन 5 चीजों में, हरी सब्जी नहीं खाते हैं, तो जान लीजिए क्या खाकर मिलेगा आयरन
मुलेठी के फायदे:
मुलेठी में कई गुणकारी तत्व होते हैं जो दांतों और मसूड़ों के लिए फायदेमंद होते हैं. इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो दांतों की सड़न को रोकते हैं और मसूड़ों की सूजन को कम करते हैं.
दही के फायदे:
दही में प्रोटीन, कैल्शियम और प्रोबायोटिक्स होते हैं जो दांतों की मजबूती और सफेदी को बढ़ाते हैं. दही में मौजूद लैक्टिक एसिड दांतों के पीलेपन को दूर कर सकता है और उनकी सफेदी को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है.
मुलेठी पाउडर और दही का मिश्रण बनाने की विधि:
एक चम्मच मुलेठी पाउडर लें उसमें 2 चम्मच ताजा दही डालें. दोनों सामग्रियों को अच्छे से मिलाकर एक पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को टूथब्रश की मदद से दांतों पर लगाएं. हल्के हाथों से 2-3 मिनट तक ब्रश करें. इसके बाद मुंह को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें. इस प्रक्रिया को हफ्ते में 2-3 बार दोहरा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: यूरिक एसिड की दिक्कत है, तो सुबह एक गिलास खाली पेट पी लीजिए इन बीजों का पानी, मिल सकते हैं चमत्कारिक फायदे
इन सावधानियों को जरूर बरतें:
- इस मिश्रण का उपयोग करते समय ध्यान रखें कि इसे बहुत ज्यादा न रगड़ें, वरना दांतों की ऊपरी सतह को नुकसान हो सकता है.
- अगर आपको किसी भी सामग्री से एलर्जी हो, तो इस मिश्रण का उपयोग न करें.
- बेहतर परिणाम के लिए इस घरेलू उपाय को नियमित रूप से उपयोग करें और बैलेंस डाइट का सेवन करें.
दांतों को सफेद और चमकदार बनाने के लिए मुलेठी पाउडर और दही का मिश्रण एक प्रभावी और सुरक्षित तरीका माना जाता है. इस प्राकृतिक उपाय से न केवल दांतों को सफेद करने में मदद मिलती है, बल्कि मुंह की समग्र सेहत में भी सुधार होता है. नियमित उपयोग से आप हेल्दी और चमकते हुए दांत प्राप्त कर सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं