विज्ञापन
This Article is From Feb 04, 2025

धूम्रपान न करने वालों में भी बढ़ रहे फेफड़ों के कैंसर के मामले, जानें क्या हो सकता है कारण

World Cancer Day: धूम्रपान न करने वाले लोगों में भी फेफड़ों के कैंसर के मामले बढ़ रहे हैं और इसका प्रमुख कारण संभवत: वायु प्रदूषण है. एक नए अध्ययन में यह बात सामने आई है. यह अध्ययन विश्व कैंसर दिवस पर ‘द लांसेट रेस्पिरेटरी मेडिसिन जर्नल’ में मंगलवार को प्रकाशित हुआ.

धूम्रपान न करने वालों में भी बढ़ रहे फेफड़ों के कैंसर के मामले, जानें क्या हो सकता है कारण
World Cancer Day 2025: इसका प्रमुख कारण संभवत: वायु प्रदूषण है.

World Cancer Day 2025: विश्व स्वास्थ्य संगठन की अंतरराष्ट्रीय कैंसर अनुसंधान एजेंसी (आईएआरसी) सहित अन्य संगठनों के शोधकर्ताओं ने चार उपप्रकारों - एडेनोकार्सिनोमा (ग्रंथि कैंसर), स्क्वैमस सेल कार्सिनोमा (त्वचा कैंसर), छोटे और बड़े सेल कार्सिनोमा के लिए राष्ट्रीय स्तर पर फेफड़ों के कैंसर के मामलों का अनुमान लगाने के मकसद से ग्लोबल कैंसर ऑब्जर्वेटरी 2022 डेटासेट सहित अन्य डेटा का विश्लेषण किया. अध्ययन विश्व कैंसर दिवस पर ‘द लांसेट रेस्पिरेटरी मेडिसिन जर्नल' में मंगलवार को प्रकाशित हुआ.

यह भी पढ़ें: ये 21 प्रकार के कैंसर बनते हैं लाइफ के लिए खतरा, जानें शरीर में कहां बनते हैं ये और कैसें करें पहचान

शोध में क्या पाया गया?

शोधकर्ताओं ने पाया कि एडेनोकार्सिनोमा (ऐसा कैंसर जो बलगम और पाचन में मदद करने वाले तरल पदार्थ उत्पन्न करने वाली ग्रंथियों में शुरू होता है) पुरुषों और महिलाओं दोनों में प्रमुख उपप्रकार बन गया है. इसके साथ ही 2022 में दुनिया भर में कभी धूम्रपान न करने वालों में फेफड़े के कैंसर के 53-70 प्रतिशत मामले इसी उप-प्रकार के पाए गए.

Watch Video: कैंसर ना हो इसके लिए क्या करें? | Cancer Kaise Hota Hai | How To Prevent Cancer

शोधकर्ताओं ने लिखा, "विश्व भर के कई देशों में धूम्रपान का प्रचलन कम होता जा रहा है, लेकिन इसके बाद भी कभी धूम्रपान नहीं करने वाले लोगों में फेफड़े के कैंसर का अनुपात बढ़ रहा है."

आईएआरसी में कैंसर निगरानी शाखा के प्रमुख फ्रेडी ब्रे ने कहा, "धूम्रपान की आदतों में बदलाव और वायु प्रदूषण के संपर्क में आना फेफड़े के कैंसर के जोखिम में के मुख्य निर्धारकों में से हैं. फेफड़ों का कैंसर आज कैंसर से संबंधित मौतों के प्रमुख कारणों में से एक है.

लंग कैंसर सिर्फ स्मोकर्स को होता है? लंग कैंसर होने पर मौत निश्चित है? डॉक्टर से जानें इस कैंसर के बारे में पूरी

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
World Cancer Day, World Cancer Day 2025, Lung Cancer, Cancer, Non-smokers, Cancer Research, Lung Cancer In Non-smokers, Rising Lung Cancer Rates, Increased Lung Cancer Cases, Causes Of Lung Cancer, Risk Factors For Lung Cancer, Lung Cancer Statistics, Lung Cancer Prevention, Early Detection Of Lung Cancer, Lung Cancer Symptoms, Lung Cancer Diagnosis, Lung Cancer Treatment, Why Are Non-smokers Getting Lung Cancer, Lung Cancer Causes Other Than Smoking, Environmental Causes Of Lung Cancer, Genetic Factors In Lung Cancer, Secondhand Smoke And Lung Cancer, Air Pollution And Lung Cancer, Radon And Lung Cancer, Asbestos And Lung Cancer, Occupational Hazards And Lung Cancer, Lung Cancer Risk Factors For Non-smokers
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com