बरसात के मौसम में अक्सर पेट खराब होना, उल्टी, दस्त या फूड पॉइजनिंग की समस्याएं सबसे ज्यादा देखी जाती है. ज्यादातर लोग इसका कारण खराब पानी या बाहर का खाना मानते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके किचन में मौजूद कुछ बर्तन भी आपको बीमार कर सकते हैं. जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना. मानसून में अगर आप गलत बर्तन में खाना बनाते हैं या खाना स्टोर करके रखते हैं, तो इससे आपकी सेहत को नुकसान पहुंच सकता है और अस्पताल के चक्कर भी लगा सकते हैं.
कौन से बर्तन में रखा खाना कर सकता है बीमार-
1. तांबे और पीतल के बर्तन-
वैसे तो तांबे और पीतल के बर्तन सेहत के लिए बहुत अच्छे माने जाते हैं. लेकिन बरसात के दिनों में हवा में नमी यानी मॉइस्चर काफी ज्यादा होता है. ऐसे मौसम में जब आप बिना कलाई (Tin Coating) किए गए तांबे या पीतल के बर्तन में खट्टी चीज़ें जैसे दही, छाछ, नींबू, टमाटर या अचार रखते हैं, तो धातु और एसिड के बीच केमिकल रिएक्शन होता है. इससे बर्तन में कॉपर लीचिंग या टॉक्सिक कंपाउंड बनने लगते हैं, जो खाने को जहरीला बना देते हैं. इस तरह का खाना खाने से पेट दर्द, जी मिचलाना, उल्टी और फूड पॉइजनिंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

कौन से बर्तन में रखा खाना है सेहत के लिए बेस्ट. (Image NDTV)
2. एल्युमीनियम के बर्तन-
कई घरों में रोज़ाना खाना बनाने के लिए एल्युमीनियम के बर्तनों का इस्तेमाल होता है. लेकिन एक्सपर्ट्स के मुताबिक, बहुत ज्यादा पुराने या घिसे हुए एल्युमीनियम के बर्तन में एसिडिक खाना बनाने से धातु पिघलकर खाने में मिलने लगती है. लंबे समय तक ऐसा खाना खाने से लिवर और किडनी पर बुरा असर पड़ सकता है.
खाना पकाने और रखने के लिए कौन-सा बर्तन सबसे अच्छा है?
- स्टेनलेस स्टील- खाना पकाने और स्टोर करने के लिए यह सबसे सुरक्षित और आसान ऑप्शन है. यह किसी भी तरह के खाने के साथ रिएक्शन नहीं करता.
- मिट्टी के बर्तन- मानसून में मिट्टी के बर्तन में खाना पकाना बेहद सेहतमंद होता है. यह खाने के न्यूट्रिएंट्स को सुरक्षित रखता है और डाइजेशन को भी बेहतर बना सकता है.
- कास्ट आयरन- लोहे की कढ़ाई में खाना बनाने से शरीर को नेचुरल आयरन मिलता है, लेकिन ध्यान रखें कि इसमें ज्यादा देर तक खाना स्टोर न करें.
ये भी पढ़ें- RO के पानी का TDS कितना होना चाहिए? जानिए कब करानी चाहिए RO की सर्विस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं