विज्ञापन

Monsoon Gardening Tips: मानसून शुरू होते ही घर में लगा दें ये फलदार पौधे, सालों तक बिना बाजार जाए मिलेंगे ताजे फल

Grow Fruit Plants in Rainy Season: बारिश के मौसम में अमरूद, अनार, पपीता, केला और नींबू का पौधा लगाना चाहिए. यह सभी पौधे मानसून में बहुत ही तेजी से विकसित होते हैं और भविष्य में भरपूर फल देते हैं.

Monsoon Gardening Tips: मानसून शुरू होते ही घर में लगा दें ये फलदार पौधे, सालों तक बिना बाजार जाए मिलेंगे ताजे फल
मानसून में घर में लगाए ये फलदार पौधे
ndtv

मानसून की पहली बारिश सिर्फ मौसम को ही नहीं, बल्कि आपके गार्डन को भी नई जिंदगी देती है. अगर आप चाहते हैं कि आने वाले सालों तक अपने घर के बगीचे से ताजे और स्वादिष्ट फल तोड़कर खाएं, तो यही सही समय है फलदार पौधे लगाने का. बता दें कि बारिश के मौसम में पौधों की जड़ें तेजी से फैलती हैं और कम देखभाल में भी अच्छी तरह बढ़ती हैं. अगर कोई इस मौसम में फलदार पौधे लगाता है तो वो जल्दी से विकसित होते हैं और भविष्य में भरपूर फल भी देते हैं. आइए जानते हैं ऐसे 5 बेहतरीन फलदार पौधों के बारे में...

मानूसन में लगाए अमरूद का पौधा

अगर आपके घर में गार्डन नहीं है, तो आप घर के बार सड़क पर भी अमरूद का पौधा लगा सकते हैं. अगर इसे सही से धूप और समय पर खाद मिल जाए तो यह पौधा बहुत तेजी से बढ़ता है. जैसे-जैसे यह बढ़ता है तो इसमें फल भी आने लगते हैं. बता दें कि अमरूद को विटामिन सी का अच्छा स्रोत माना गया है और यह सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है.

घर में लगाए नींबू का फल

मानसून के मौसम में नींबू का पौधा लगाना भी एक अच्छा विकल्प है. अगर कोई मानसून में नींबू का पौधा लगाता है तो यह अच्छी तरह विकसित हो सकता है. इसकी देखरेख के बारे में बता दें कि अगर इसे धूप वाली जगह पर लगाए और समय पर खाद दें तो यह लंबे समय तक फल देता है.

यह भी पढ़ें: सिर पर सफेद बाल दिखने लगें तो शुरुआत में क्या करें? डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताया क्या करने से नहीं बढ़ेंगे White Hair

बहुत तेजी से बढ़ता है पपीते का पौधा

बारिश के मौसम में आप पपीता का पौधा भी लगा सकते हैं. अगर आप अपने घर में यह पौधा लगते हैं तो बहुत ही कम समय में आपको फल मिलने शुरू हो जाएंगे. आप इस बात का भी ध्यान रखे कि पपीते के पौधे को ज्यादा पानी जमा रहने वाली जगह पर नहीं लगाना चाहिए.

कम पानी में तेजी से बढ़ता है अनार का पौधा

अनार का पौधा एक ऐसा पौधा है जिसे ज्यादा पानी की जरूरत नहीं है. लोग अपने घर के आंगन में इस पौधे को भी लगा सकते हैं. इसके अलावा, केला का पौधा भी मानसून में तेजी से बढ़ता है. इस पर फल भी बहुत तेजी से आने लगते है.

यह भी पढ़ें:  100 रुपये से भी कम में मिल रही हैं खूबसूरत बिछिया, यहां से खरीदें ट्रेंडी ड‍िजाइन वालीToe Ring

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Monsoon Gardening Tips, Monsoon, Gardening Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com